Friday, October 23, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home देश

1 जुलाई से देश में लागू होंगे ये 5 बड़े बदलाव!, रसोई से ट्रेन के सफर तक दिखेगा असर

इन बदलावों में घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत (LPG Cylinder Price) से लेकर क्रेडिट कार्ड यूज पर लगने वाले चार्ज में बढ़ोतरी तक शामिल है.

admin by admin
June 29, 2025
in देश
1 जुलाई से देश में लागू होंगे ये 5 बड़े बदलाव!, रसोई से ट्रेन के सफर तक दिखेगा असर
0
SHARES
871
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। जून का महीना खत्म होने वाला है और एक दिन बाद जुलाई की शुरुआत होने जा रही है. हर महीने की तरह पहली तारीख से ही देश में कई बड़े बदलाव (Rule Change From 1st July) लागू हो जाएंगे. इनका असर हर घर और हर जेब पर पड़ सकता है. इन बदलावों में घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत (LPG Cylinder Price) से लेकर क्रेडिट कार्ड यूज पर लगने वाले चार्ज में बढ़ोतरी तक शामिल है. यही नहीं इंडियन रेलवे भी पहली जुलाई से अपने नियमों में बदलाव (Indian Railway Rule Change) करने जा रही है.

पहला बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को देश की जनता की नजर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों ((LPG Cylinder Price)) में किए जाने वाले बदलावों पर रहती है, जो कि सीधे घर की रसोई के बजट से जुड़ा हुआ है. बीते जून महीने की शुरुआत में तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें घटाई थीं और इनमें प्रति सिलेंडर 24 रुपये तक की कटौती की थी. हालांकि, 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें लंबे समय से यथावत है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इनके दाम में बदलाव देखने को मिल सकता है. LPG Price के साथ ही कंपनियां हवाई ईंधन (ATF) की कीमतों में भी संशोधन कर सकती हैं, जिसका असर हवाई सफर करने वाले यात्रियों पर होगा.

दूसरा बदलाव
जुलाई की शुरुआत के साथ दूसरा बड़ा बदलाव क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से जुड़ा हुआ है. जी हां अगर आप HDFC Bank Credit Card का इस्तेमाल करते हैं, तो फिर आपके लिए ये 1 जुलाई 2025 से खर्चीला होने वाला है. दरअसल, बैंक के क्रेडिट यूजर्स के लिए यूटिलिटी बिल पेमेंट करने पर एक्स्ट्रा फीस देनी पड़ सकती है. इसके अलावा एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर डिजिटल वॉलेट्स (Paytm, Mobikwik, FreeCharge या Ola Money) में महीनेभर में 10,000 रुपये से अधिक डालने पर 1 फीसदी का चार्ज लगेगा.

Related posts

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

December 28, 2025
मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

December 27, 2025

तीसरा बदलाव
1 जुलाई 2025 से लागू होने वाला तीसरा फाइनेंशियल चेंज आईसीआईसीआई बैंक से जुड़ा हुआ है और ICICI Bank ATM से मेट्रो सिटीज में मिलने वाली 5 फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट के बाद की गई किसी भी निकासी पर 23 रुपये का शुल्क लागू होगा. नॉन-मेट्रो शहरों में ये लिमिट तीन तय की गई है. इसके अलावा IMPS ट्रांसफर पर नए चार्ज की बात करें, तो ये 1000 रुपये तक के मनी ट्रांसफर पर 2.50 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन, इससे ज्यादा और 1 लाख रुपये तक के ट्रांसफर पर 5 रुपये और 1 लाख से अधिक व 5 लाख रुपये तक के ट्रांजैक्शन में 15 रुपये होगा.

चौथा बदलाव
चौथा बदलाव भारतीय रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों से जुड़ा हुआ है. Indian Railway जुलाई महीने की पहली तारीख से एक नहीं, बल्कि कई नियम बदलने जा रही है. इनमें पहला ट्रेन टिकट में बढ़ोतरी (Train Fare Hike) है, इसके तहत नॉन-एसी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में 1 पैसे प्रति किलोमीटर की, जबकि एसी क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की जाएगी.

500 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए सेकंड क्लास ट्रेन टिकट की कीमतों और MST में कोई चेंज नहीं होगा, लेकिन अगर 500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करनी है, तो फिर यात्री को प्रति किलोमीटर आधा पैसा देना होगा. रेलवे का दूसरा बदलाव तत्काल टिकट बुकिंग (Tatkal Ticket Booking Rule Change) से संबंधित है और इस बदलाव के तहत 1 जुलाई 2025 से सिर्फ आधार-वेरिफाइड यूजर्स ही IRCTC वेबसाइट या ऐप पर तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे.

पांचवां बदलाव
पांचवां जरूरी बदलाव राजधानी दिल्ली में वाहन रखने वालों के लिए है. दरअसल, 1 जुलाई से यहां पर पुराने वाहनों को Petrol Pumps पर पेट्रोल-डीजल न दिए जाने का ऐलान हुआ था. कमिशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट (CAQM) के मुताबिक, जुलाई की पहली तारीख से एंड-ऑफ-लाइफ (EOL) पुराने व्हीकल को पंप पर फ्यूल लेने की परमिशन नहीं मिलेगी. ईओएल के तहत ऐसे डीजल वाहन शामिल हैं, जो 10 साल पुराने हों और ऐसे पेट्रोल वाहन जो 15 साल पुराने हों.

ShareTweetSend
Previous Post

राशिफल 29 जून 2025:सूर्य देव की कृपा से इन 5 राशियों के लिए लाएगा धन लाभ, जाने कैसा रहेगा आपका भाग्य

Next Post

मुजफ्फरनगर में युवती की फोटो से छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप, युवक गिरफ्तार

Next Post
मुजफ्फरनगर में युवती की फोटो से छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप, युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में युवती की फोटो से छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप, युवक गिरफ्तार

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

राशिफल 14 अप्रैल 2025: भगवान शिव की कृपा से इन राशियों के  सुधरेंगे दिन , जानें कैसा रहेगा आपका राशिफल

राशिफल 14 अप्रैल 2025: भगवान शिव की कृपा से इन राशियों के सुधरेंगे दिन , जानें कैसा रहेगा आपका राशिफल

2 years ago
मुजफ्फरनगर में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, 3 गिरफ्तार, अवैध हथियार और गौमांस बरामद

मुजफ्फरनगर में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, 3 गिरफ्तार, अवैध हथियार और गौमांस बरामद

2 years ago
लखनऊ में आक्रोशित भीड़ ने किया पुलिस पर हमला, दरोगा समेत सात पुलिसकर्मी घायल, नौ गिरफ्तार

लखनऊ में आक्रोशित भीड़ ने किया पुलिस पर हमला, दरोगा समेत सात पुलिसकर्मी घायल, नौ गिरफ्तार

12 months ago
होटल में बुलाकर ये कहकर शारीरिक संबंध बनाए… डॉ रोहिणी ने अब जो चंद्रशेखर के बारे में बताया जान चौंक जाएंगे

होटल में बुलाकर ये कहकर शारीरिक संबंध बनाए… डॉ रोहिणी ने अब जो चंद्रशेखर के बारे में बताया जान चौंक जाएंगे

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In