रामपुर। बिलासपुर के कोठा जागीर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को बकरियां चराने गई तीन किशोरियों पानी से भरे गड्ढे में नहाते समय डूब गईं। इससे तीनों बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों किशोरियों के शव कब्जे में ले लिए हैं।
तहसीलदार शिव कुमार शर्मा, कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह, एडीओ पंचायत सलीम हुसैन ने गांव पहुंचकर तहकीकात की। ग्राम कोठा जागीर निवासी सनीता (14) पुत्री हरबोला बांकेलाल, संगीता(12) पुत्री गयादीन, क्रांति (12) पुत्री तेजराम गांव के बाहर रेलवे स्टेशन के पास बकरियां चरा रहीं थीं।
ग्रामीणों के अनुसार बकरी चराने के दौरान तीनों किशोरियां करीब सात फीट पानी भरे गड्ढे में नहाने लगीं। नहाने के दौरान तीनों पानी में डूब गई। चीख पुकार सुनकर रेलवे कॉलोनी के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्हें किसी तरह गंभीर हालत में तीनों को गड्ढे से बाहर निकाला।
इस बीच परिजन भी मौके पर पहुंचे और तीनों बालिकाओं को तुरंत अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन तीनों बालिकाओं के शवों को गांव ले आए। पुलिस ने गांव पहुंचकर तीनों शवों कब्जे में कर लिया। पुलिस शवों के पोस्टमार्टम की तैयारी करने लगी।
परिजन ने इसे कराने से इनकार कर दिया। ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख परिजनों को सांत्वना देते हुए कानूनन कार्रवाई करवाने की बात कही। तहसीलदार शिवकुमार शर्मा, एडीओ पंचायत सलीम हुसैन, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश सिंह यादव, पूर्व ग्राम प्रधान चंपत सिंह यादव, चेतराम यादव, किशोरी लाल प्रजापति ने माैके पर पहुंच परिजनों से पोस्टमार्टम करवाने को कहा। इस मामले की प्रक्रिया चल रही है।











Discussion about this post