मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के नगला राई गांव में मथुरा पुलिया के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें दो व्यक्ति और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत चरथावल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चरथावल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान राजेंद्र पुत्र सुनहरा और उसकी बेटी खुशी पुत्री राजेंद्र, निवासी नगला राई के रूप में हुई है, जबकि तीसरे अज्ञात व्यक्ति की पहचान के प्रयास में पुलिस जुटी है।
चरथावल थाना प्रभारी एएसपी राजेश धुनावत ने बताया कि अगर बाइक सवार हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी हालत इतनी गंभीर न होती। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की, “वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें, अन्यथा अखबारों की हेडलाइन बन सकते हैं।”
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है और तीसरे घायल के परिजनों का पता लगाने में जुटी है।











Discussion about this post