मुज़फ्फरनगर। खतौली थाना रतनपुरी क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाईक सवार महिला और स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी और लंबा जाम लग गया।
जानकारी के अनुसार अनुज कुमार पुत्र राजेंद्र अपनी पत्नी राधिका, चार माह की पुत्री आराध्या के साथ ग्राम दादरी से कुटेसरा रिश्तेदारी में जा रहा था। इसी दौरान गांव रायपुर नगली के पास मेरठ से मुजफ्फरनगर की ओर जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस (संख्या UK 07 PA 5215) ने बाईक और स्कूटी को टक्कर मार दी।
टक्कर में बाईक सवार अनुज, उसकी पत्नी राधिका, बेटी आराध्या तथा स्कूटी सवार युवक अनुज पुत्र ऋषिपाल और आदित्य पुत्र राजेंद्र निवासी कैडी बाबरी, थाना बाबरी (शामली) गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर किया गया। इलाज के दौरान अनुज की पत्नी राधिका और स्कूटी सवार दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया।
पीड़िता के देवर विनोद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।










Discussion about this post