लखनऊ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों को जमीन के बदले मार्केट वैल्यू के अनुसार मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों से बाजार की कीमत पर जमीन लेनी चाहिए।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार मजदूरों के अधिकारों को छीन रही है। कोई सुविधा नहीं दे रही है। उन्हें सुरक्षा नहीं दे रही। किसानों का उत्पीड़न चरमसीमा पर है। मजदूरों का उससे अधिक उत्पीड़न हो रहा है। जो उन्हें सम्मान व सुविधाएं मिलनी चाहिए। सरकार नहीं दे रही है। बिना मजदूरों के स्वाभिमान व सम्मान को आगे बढ़ाए अर्थव्यवस्था आगे नहीं बढ़ सकती।
उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की जमीन का मुआवजा मार्केट वैल्यू के अनुसार देना चाहिए। दबाव बनाकर किसी पेपर पर सहमति के हस्ताक्षर नहीं कराने चाहिए। एक बार जब हस्ताक्षर हो जाते हैं तो उनके पास कोई अधिकार नहीं बचता है। मार्केट वैल्यू के हिसाब से मुआवजा मिलना चाहिए। सरकार ने ही उन्हें विस्थापित किया और फिर जमीन ली जा रही है।
मजदूर भाइयों ने पॉलिटिकल कैलेंडर बनाया है, उसके अनुसार काम करेंगे। आने वाले दिनों में मजदूर सभा सभी मजदूरों की समस्या हम तक पहुचाएगी। यह हमारी ताकत बनेगी। झांसी के मामले में जिलाधिकारी ने जो आश्वासन दिया गया था उन्होंने माना है। समस्याओं को और उनके समाधान की बात कही थी लेकिन उनका तबादला हो गया अब दोबारा डेलिगेशन भेजकर जिलाधिकारी से बात कराएंगे। समाजवादी पार्टी की मांग है कि किसानों से बाजार की कीमत पर जमीन लेनी चाहिए।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को याद रखना चाहिए कि भगवान प्रभु की धरती पर जो भेदभाव किया था उसी वजह से भगवान ने वहां (अयोध्या) उन्हें हरा दिया। प्रभु श्रीराम जी ने भाजपा को अयोध्या की धरती पर हरा दिया था और संदेश दिया था कि सांप्रदायिक राजनीति का अंत होगा।
उन्होंने कहा कि अगर आज बुंदेलखंड में मिसाइल बन रही होती तो रशिया से मिसाइल नहीं मंगानी पड़ती। ये लोग कहते थे कि मिसाइल बनाएंगे। तोप बनाएंगे राइफल और एसएलआर बनाएंगे लेकिन इन्होंने झांसी में सुतली का बम तक नहीं बनाया। सपा की सरकार बनवाइये हम मार्केट रेट पर मुआवजा देने का काम करेंगे।










Discussion about this post