लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य, मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ सुनी और पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर प्रधानमंत्री मोदी के सीधे संदेश पर संतोष व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मन की बात कार्यक्रम का लिंक सोशल मीडिया पर शेयर किया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों को लिखकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी, जबकि बाराबंकी के नेरकबुलपुर पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात को ध्यान से सुना।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर मौजूद प्रदेश पदाधिकारियों ने मन की बात सुनी और इस दौरान भाजपा के एक्स हैंडल से प्रधानमंत्री की कहीं हर वाक्य को लिखित रूप में साझा किया गया। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक प्रधानमंत्री के मन की बात को पहुंचाया जा सके।










Discussion about this post