लखनऊ : यूपी में होली पर मौसम फिर यूटर्न लेने वाला है. ऐसे में आईएमडी के मुताबिक 11 मार्च को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनो ही संभाग में तेज हवाएं चलेंगी. जबकि 13 मार्च को पश्चिमी यूपी के 14 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, होली के दिन 20 से अधिक जिलों में बारिश हो सकती है.
रंगों के त्योहार होली से पहले उत्तर प्रदेश में मौसम यूटर्न लेने वाला है. पश्चिमी यूपी के कई जिलों में 13 मार्च से आसमान में काले बादलों की आवाजाही दिखेगी. इससे पहले यूपी के दोनों ही संभाग में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम विभाग ने इसकी भविष्यवाणी की है.
IMD के मुताबिक सोमवार को यूपी में मौसम शुष्क रहेगा. वहीं, 11 मार्च को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनो ही संभाग में तेज हवाएं चलेंगी. 12 मार्च को भी मौसम ऐसा ही रहेगा. उसके बाद 13 मार्च को पश्चिमी यूपी के 14 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. जबकि पूर्वी यूपी में मौसम सामान्य रहेगा. वहीं, 14 मार्च को 20 से ज्यादा जिलों में बारिश की बौछार हो सकती है.










Discussion about this post