बाराबंकी। पूर्वांचल एक्सप्रेस पर रविवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर सड़क के किनारे खड़ी एक बस में एक टेम्पो ट्रेवलर टकरा गई। इस हादसे में तीन की मौके पर मौत हो गई तो दर्जन भर से अधिक घायल हो गए। घायलों को लखनऊ गोसांईगंज के अस्पताल लाया जा रहा है। ये सभी लोग महाराष्ट्र के हैं जो महाकुंभ से स्नान करके अयोध्या जा रहे थे। इस टेम्पो ट्रेवलर में 23 लोग सवार थे। मरने वालों में एक महिला और दो पुरुष हैं।











Discussion about this post