लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 84 दरोगाओं को पदोन्नति देकर पुलिस उपाधीक्षक (CO) बनाया गया है। इसके साथ ही 79 इंस्पेक्टरों को भी प्रमोशन देकर सीओ पद पर नियुक्त किया गया है। मुजफ्फरनगर में नीरज सिंह को नया CO नियुक्त किया गया है। यह सूची प्रदेश भर के विभिन्न जिलों में पुलिस प्रशासन को मजबूती देने का कार्य करेगी।
सरकार के इस फैसले को लेकर पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है, वहीं सामाजिक संगठन भी इस फैसले की सराहना कर रहे हैं।










Discussion about this post