Friday, April 10, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home लखनऊ

UP: कौन बनेगा अगला प्रदेश अध्यक्ष? भाजपा में हलचल तेज, जल्द होगा मंत्रिमंडल का भी विस्तार

बिहार में भाजपा के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनने के बाद, अब उत्तर प्रदेश में भी बड़े संगठनात्मक बदलावों का दौर शुरू होगा।

admin by admin
November 23, 2025
in लखनऊ
UP: कौन बनेगा अगला प्रदेश अध्यक्ष? भाजपा में हलचल तेज, जल्द होगा मंत्रिमंडल का भी विस्तार
0
SHARES
166
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में एक बार फिर बड़े संगठनात्मक बदलावों और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। भाजपा सूत्रों की मानें तो बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली शानदार सफलता के बाद अब केंद्रीय नेतृत्व जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान कर सकता है।

बिहार में भाजपा के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनने के बाद, अब उत्तर प्रदेश में भी बड़े संगठनात्मक बदलावों का दौर शुरू होगा। भाजपा आलाकमान दिसंबर तक प्रदेश को नया अध्यक्ष दे सकता है, और इसके तुरंत बाद योगी 2.0 मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार भी किया जाएगा।

11 महीने से नए अध्यक्ष का इंतजार-
भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को पिछले लगभग 11 महीने से नए प्रदेश अध्यक्ष का इंतजार है। यह नियुक्ति पहले महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में उपचुनाव, और हाल ही में बिहार चुनाव के चलते अटकी हुई थी।

Related posts

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
UP लेखपाल भर्ती: 7994 पदों के लिए संशोधित विज्ञापन जारी; कल से शुरू होंगे आवेदन, जानें जरूरी तारीखें

UP लेखपाल भर्ती: 7994 पदों के लिए संशोधित विज्ञापन जारी; कल से शुरू होंगे आवेदन, जानें जरूरी तारीखें

December 28, 2025

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार चुनाव के नतीजों के बाद ही उत्तर प्रदेश में बदलाव करने का फैसला टाल रखा था। अब आलाकमान बिना किसी ज्यादा देरी के दिसंबर तक सरकार और संगठन में जरूरी बदलाव कर देगा।

प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में कौन आगे?
सूत्रों की मानें तो प्रदेश में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर जिन नामों पर मंथन चल रहा है, उनमें प्रमुख रूप से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, और धर्मपाल सिंह का नाम तेजी से चल रहा है। ब्राह्मण चेहरे के तौर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी इस कतार में शामिल हैं।

हालांकि, आगामी पंचायत और 2027 विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन की तरफ़ से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) पर दाँव लगाने की संभावना ज़्यादा है। इस लिहाज से स्वतंत्रदेव सिंह या केशव मौर्य के नाम पर पार्टी दाँव लगा सकती है।

केशव मौर्य को मिल रही तरजीह-
बिहार में संपन्न हुए चुनाव में भाजपा आलाकमान ने पहले केशव प्रसाद मौर्य को सह प्रभारी नियुक्त किया, और फिर केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया। भाजपा के इस कदम की वजह से उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज है कि श्री मौर्य को प्रदेश में कोई बड़ी संगठनात्मक ज़िम्मेदारी दी जा सकती है।

एक वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक ने कहा, “भाजपा को बिहार चुनाव में जो बड़ी जीत मिली है, उसका असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। जिस तरह से केशव प्रसाद मौर्य को आलाकमान की तरफ़ से तरजीह दी जा रही है, उससे लगता है कि वह इस दौड़ में बाकी प्रतिद्वंदियों से आगे हैं। सवर्ण सीएम होने के बाद पार्टी ओबीसी चेहरे पर ही दाँव लगाएगी। ब्रजेश पाठक की दावेदारी पर संशय है।

मंत्रिमंडल विस्तार में छह पद खाली-
इधर, प्रदेश अध्यक्ष के अलावा उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की भी अटकलें तेज से लगाई जा रही हैं। सूत्रों की मानें तो पहले संगठन नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति करना चाहता है, जिसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा।

वर्तमान में, मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों सहित कुल 54 मंत्री हैं, जबकि नियम के अनुसार अधिकतम 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इसका मतलब है कि मंत्रिमंडल के लिए छह पद खाली हैं।

पूर्व पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने और पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद के केंद्र सरकार में मंत्री बनने के कारण कैबिनेट मंत्री के पद रिक्त हैं। केंद्रीय नेतृत्व अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव और 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अगड़ा, पिछड़ा और दलित समीकरण बैठाने की तैयारी में जुटा है।

नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाना तय माना जा रहा है।

ShareTweetSend
Previous Post

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर गंभीर: AQI 380 के पार, GRAP-4 के नियम स्टेज-3 में क्यों? जानिए

Next Post

जी20 से अलग पीएम मोदी की मैराथन बैठकें, कई वैश्विक नेताओं से की द्विपक्षीय-त्रिपक्षीय वार्ता

Next Post
जी20 से अलग पीएम मोदी की मैराथन बैठकें, कई वैश्विक नेताओं से की द्विपक्षीय-त्रिपक्षीय वार्ता

जी20 से अलग पीएम मोदी की मैराथन बैठकें, कई वैश्विक नेताओं से की द्विपक्षीय-त्रिपक्षीय वार्ता

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मुजफ्फरनगर के युवक ने ताजमहल पर छिड़का गंगाजल, वीडियो वायरल, उठे कई सवाल

मुजफ्फरनगर के युवक ने ताजमहल पर छिड़का गंगाजल, वीडियो वायरल, उठे कई सवाल

12 months ago
मेरठ में गन्ना लदे ट्रक से टकराई कार, एक की दर्दनाक मौत, चार गंभीर रूप से घायल

मेरठ में गन्ना लदे ट्रक से टकराई कार, एक की दर्दनाक मौत, चार गंभीर रूप से घायल

1 year ago
भारत का पाकिस्तान पर बड़ा एक्शन: बीएसएफ ने सियालकोट में आतंकी लॉन्च पैड को किया तबाह

भारत का पाकिस्तान पर बड़ा एक्शन: बीएसएफ ने सियालकोट में आतंकी लॉन्च पैड को किया तबाह

11 months ago
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: पिता और दो बेटों समेत 6 लोगों की मौत, मंजर देख दहल गए लोग

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: पिता और दो बेटों समेत 6 लोगों की मौत, मंजर देख दहल गए लोग

9 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In