मुजफ्फरनगर। वेस्ट यूपी अपराध जगत की बडी हस्ती रहे विक्की त्यागी के बेटे को लेकर बडी खबर आ रही है। मुजफ्फरनगर पुलिस ने मुठभेड में दो लोगों को गिरफ्तार किया है जो विक्की त्यागी के बेटे रक्षित त्यागी के इशारे पर यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में ऑन डिमांड हथियार सप्लाई करते थे। पुलिस अब इस मामले में रक्षित त्यागी सहित चार लोगों की तलाश कर रही है।
पुलिस लाईन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसएसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हथियार तस्कर आयुष उर्फ वासु शर्मा और देव मित्तल निवासी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है। दोनों कमीशन लेकर हथियारों की सप्लाई करते थे। डिमांड के हिसाब से ये यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में हथियार की तस्करी करते थे।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे विक्की त्यागी के बेटे रक्षित त्यागी निवासी पावटी के कहने पर हथियारों को ले जाते थे। एक पिस्टल 30-35 हजार और एक तमंचा 5-7 हजार रुपये में बेचा जाता था। बेचे गए माल की पूरी रकम यह लोग रक्षित को देते थे, जिसके बाद वह उनका कमीशन देता था। पुलिस को अभी इस मामले में रक्षित त्यागी, गोलू त्यागी, अभिनव राणा और आयुष त्यागी की तलाश है। आयुष के खिलाफ 2021 में भी तीन मुकदमे दर्ज है। इनके कब्जे से चार पिस्टल, दो बैग और एक बाइक बरामद हुई है।









Discussion about this post