मुज़फ्फरनगर। नवीन मंडी बाज़ार के जाने-माने और सम्मानित गुड़ व्यापारी श्री विनोद कुमार गर्ग का आज सुबह 4:30 बजे दुखद निधन हो गया। गर्ग जी की मौत की खबर से मुजफ्फरनगर के कारोबारी समुदाय और बाज़ार में शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी उम्र लगभग 70 साल थी।
श्री विनोद कुमार गर्ग नवीन मंडी में M/s शादीराम धनप्रकाश के नाम से गुड़ का कारोबार करते थे और बाज़ार के सीनियर और सम्मानित व्यापारियों में गिने जाते थे। उनकी अंतिम यात्रा सुबह 10:00 बजे उनके घर 2B, नई मंडी से नई मंडी श्मशान घाट के लिए निकलेगी।
श्री गर्ग के परिवार में उनके बेटे विवेक गर्ग और रोहित गर्ग और पूरा परिवार है, जो उनके निधन से बहुत दुखी हैं। नवीन मंडी के कई व्यापारी, रिश्तेदार और जान-पहचान वाले उनके घर जाकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
अमरीश समाचार बुलेटिन परिवार भी श्री गर्ग के दुखद निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करता है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता है।











Discussion about this post