मेरठ। पिछले एक सप्ताह से मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से गर्मी परेशान कर रही थी। उमस से हाल बेहाल हो रहा था। रविवार सुबह से ही मौसम बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया।
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एम शमीम का कहना है कि मौसम में बदलाव के साथ बारिश भी शुरू हो गई है। आगामी 2 दिन तक मानसून की अच्छी बारिश होने के आसार हैं। मानसून पूरे देश में दस्तक दे चुका है। फिलहाल मेरठ में अभी अच्छी बारिश का इंतजार है। अमूमन 27 जून तक मेरठ में मानसून पहुंच जाता है, मगर इस बार दो-तीन दिन लेट हो गया।
मानसून की पूरी बारिश मेरठ समेत आसपास के जिलों में होगी। सुबह से ही बदले मौसम के बीच रिमझिम बारिश ने दिन के तापमान और उमस को भी काम कर दिया है। बारिश के होने से जहां एक क्वालिटी इंडेक्स 100 से नीचे आ जाएगा। वहीं शहर वासियों को गर्मी से भी राहत मिलेगी। यह बारिश फसलों के लिए भी काफी लाभकारी होगी।











Discussion about this post