मौसम विभाग ने अगले तीन दिन हल्की से मध्यम बारिश और तेज धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में भी उतार-चढ़ाव रहेगा। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में 6 से 7 डिग्री की गिरावट आई थी।
बुधवार को फिर से 1 से 2 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है, वहीं फिर से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते मेरठ समेत आसपास के जिलों में एक से तीन में तक धूल भरी आंधी और तेज हवा चलने से बारिश होने की संभावना है। 2 से 3 डिग्री तापमान कम रहेगा।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला प्रदूषण का लेवल जो ढाई सौ से ऊपर पहुंच गया था वह भी 200 से नीचे आ गया है जबकि तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया था।
अब तापमान गिरते हुए 34-35 डिग्री पर पहुंच गया है बुधवार को भी मौसम दिन में थोड़ा गर्म रहेगा जबकि हवा के चलने से तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी के आसार नहीं है एक से तीन में तक मेरठ समेत आसपास में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
सूर्योदय 05:39 am
सूर्यास्त 06:54 pm
तापमान 33.9°
उच्चतम: 37.3°
न्यूनतम: 25.1°
हवा की गति -16.7 किमी/ प्रतिघंटा
आर्द्रता -33%
बारिश की संभावना -0%
चंद्रोदय -7:20 प्रात:
चंद्रास्त – 10 बजकर12 मिनट रात्रि











Discussion about this post