मेरठ। सरधना क्षेत्र के टोपी व्यापारी के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। मोहल्ला कमरा नवाबाबाद में रहने वाले व्यापारी इंतजार पुत्र अंसार अली ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इंतजार के मुताबिक फेसबुक पर एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया।
उसने खुद को अहमदाबाद अल अली नाम का बांग्लादेशी कपड़ा व्यापारी बताया। दोनों के बीच व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हुई और टोपियों के व्यापार की बात हुई। पीड़ित ने कई किश्तों में पैसे ट्रांसफर किए। 23 तारीख को पहले 4,000 रुपए और फिर 11,000 रुपए भेजे। 24 तारीख को 10,400 रुपए और 28 तारीख को दो बार क्रमशः 1,700 और 7,000 रुपए ट्रांसफर किए।
कुल 34,100 रुपए का भुगतान यूपीआई के जरिए किया गया। पैसे भेजने के बाद जब व्यापारी ने आरोपी को व्हाट्सएप पर कॉल किया, तो उसने फोन नहीं उठाया। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़ित का नंबर भी ब्लॉक कर दिया। ठगी का एहसास होने पर इंतजार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है।











Discussion about this post