नई दिल्ली: माह-ए-रमजान की शुरुआत चांद के दिखने पर निर्भर करती है। अगर आज यानी 28 फरवरी को चांद दिखता है तो रमजान की शुरुआत 1 मार्च से मानी जाएगी। अगर आज चांद नहीं दिखता है तो ये पाक महीना 2 मार्च से शुरू होगा।
रमजान का चांद कहां कब दिखेगा 2025
सऊदी अरब- 28 फरवरी
भारत- 1 मार्च
यूएई- 28 फरवरी
पाकिस्तान- 1 मार्च
बांग्लादेश- 1 मार्च
पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी चांद 1 मार्च, 2025 की शाम को दिखने की उम्मीद है। अगर अर्धचंद्र दिखाई देता है, तो भारत की तरह ही यहां भी रमजान की शुरुआत 2 मार्च से मानी जाएगी।
सऊदी अरब में रमजान का चांद निकलने का समयसऊदी अरब में 28 फरवरी की रात 7 बजे दिख सकता है रमजान का चांद।
यूएई में मुसलमान 28 फरवरी, 2025 को अर्धचंद्राकार चांद की तलाश करेंगे। नतीजतन, अगर यहां इस दिन चांद दिखाई देता है, तो पहला रोज़ा 1 मार्च 2025 को रखा जाएगा।
रमजान महीने का महत्वरमजान मुसलमानों के लिए बेहद खास है। इस दौरान मुस्लिम लोग सुबह से शाम तक उपवास रखते हैं जिसमें वे भोजन, पेय और अन्य शारीरिक जरूरतों से परहेज करते हैं। रोजा में सुबह से पहले के भोजन को सहरी के रूप में जाना जाता है तो वहीं सूर्यास्त के समय उपवास तोड़ने के लिए भोजन को इफ्तार कहा जाता है। रोजा रखने के अलावा इस महीने में प्रार्थना और कुरान का पाठ करने का भी विशेष महत्व माना जाता है। महीने के अंत में ईद-उल-फ़ितर का त्योहार मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 30 या 31 मार्च, 2025 को मनाए जाने की उम्मीद है।
रमजान की ईद कब हैरमजान की ईद इस साल 29 या 30 मार्च को मनाई जा सकती है। बता दें ईद की तारीख चांद दिखने पर निर्भर करती है।
रमजान कब से शुरू है पाक महीना रमजान भारत में 2 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है। वहीं सऊदी अरब में ये महीना 1 मार्च से शुरू हो सकता है।











Discussion about this post