मुज़फ़्फ़रनगर : सगाई समारोह से चौबीस घंटे पहले वधु पक्ष को समारोह आयोजित करने पर दूसरे पक्ष से जान से मारने की धमकी मिली, जिसके बाद दूल्हा-दुल्हन पक्ष में हड़कंप मच गया। पीड़ित वधु पक्ष ने समारोह के दौरान सुरक्षा की गुहार पुलिस से लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के गांव करहेड़ा निवासी शाहिद ने थाने पहुंचकर बताया कि उसने अपनी दो भतीजियों की शादी क्षेत्र के ही गांव रखड़ा में तय की है। पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार को लड़कियों के परिजनों को सगाई की रस्म पूरी करने के लिए रखड़ा जाना है। परिजन सगाई की तैयारियों में व्यस्त थे, तभी गुरुवार की सुबह रखड़ा निवासी एक आरोपी ने उसके मोबाइल पर फोन किया और गाली-गलौज करते हुए सगाई में गांव आने से मना कर दिया और उसकी दोनों भतीजियों की शादी गांव में करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।
फोन कॉल सुनकर पूरा परिवार घबरा गया और रखड़ा पहुंचकर आरोपी से बात कर उसे समझाने का प्रयास किया, जिस पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए फिर से धमकी दोहराई। डरे-सहमे पीड़ितों ने सगाई समारोह के दौरान किसी अनहोनी की आशंका जताई है और अपनी जान को खतरा बताया है। शाहिद अहमद ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।











Discussion about this post