रायपुर। भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में कोहली ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 90 गेंदों पर शतक जड़ दिया। यह उनका दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में लगातार दूसरा शतक है, इससे पहले उन्होंने रांची में भी शतकीय पारी खेली थी।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 84वां शतक-
कोहली का यह वनडे में 53वां और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 84वां शतक है।
वह 93 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 102 रन बनाकर आउट हुए।
इस शतक के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने के अपने ही रिकॉर्ड को और मजबूती दी है। सचिन तेंदुलकर (100 शतक) के बाद कोहली दूसरे स्थान पर हैं।
वनडे में शतक लगाने के मामले में भी कोहली अन्य बल्लेबाजों से काफी आगे निकल गए हैं।
आलोचकों को दिया जवाब-
पिछले कुछ समय से 2027 विश्व कप में कोहली के खेलने पर बहस चल रही थी।
लेकिन कोहली ने लगातार दो शतक लगाकर आलोचकों को करारा जवाब दिया है और इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है।
वह अब सिर्फ वनडे प्रारूप में ही खेलते हैं और अपनी मैच फिटनेस को लेकर भी उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है।
लगातार तीसरी बार 50+ स्कोर-
कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दूसरा 50+ स्कोर बनाया है।
यह लगातार तीसरा मैच था जब उन्होंने 50+ स्कोर बनाया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 74* रन और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 135 रन की पारी खेली थी।
यह 13वीं बार है जब उन्होंने वनडे में लगातार तीन या इससे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाया है, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। इस मामले में रोहित शर्मा (11 बार) दूसरे और सचिन तेंदुलकर (10 बार) तीसरे स्थान पर हैं।
कोहली का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह वनडे में लगातार तीसरा शतक है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने वनडे विश्व कप 2023 में नाबाद 101 रन बनाए थे। इसके बाद रांची में 135 रन और अब 102 रनों की पारी खेली। कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में संयुक्त रूप से सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस मामले में केन विलियमसन की बराबरी कर ली है।











Discussion about this post