मथुरा: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर शुक्रवार को कुछ युवकों ने पथराव कर दिया। आपको बता दें कि यह घटना उस समय हुई जब चंद्रशेखर आजाद मांट के गांव सिर्रेला से सुरीर के गांव भगत नगरिया जा रहे थे। सड़क किनारे खड़े बाइक सवारों ने अचानक काफिले की एक गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस हमले में एक सिपाही और एक अन्य युवक को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद चंद्रशेखर आजाद के समर्थकों में गुस्सा फैल गया और उन्होंने हंगामा कर दिया। समर्थकों ने दो युवकों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस ने तुरंत स्थिति को संभाला और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना पर चंद्रशेखर आजाद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। वहीं, पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।











Discussion about this post