Tuesday, April 14, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home नई दिल्ली

लद्दाख और कश्मीर में ये कैसी ‘दीवार’ बना रहा है भारत…सेना के इस ब्रह्मास्त्र से उड़ेंगे चीन-पाकिस्तान के होश?

इंडियन आर्मी अपनी शक्ति और युद्ध की क्षमताओं को लगातार बढ़ाने की दिशा में काम रही है। इसमें खास है कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) तकनीक का इस्तेमाल शुरू हो चुका है।

admin by admin
March 28, 2025
in नई दिल्ली
लद्दाख और कश्मीर में ये कैसी ‘दीवार’ बना रहा है भारत…सेना के इस ब्रह्मास्त्र से उड़ेंगे चीन-पाकिस्तान के होश?
0
SHARES
224
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों को सेना ने मार डाला है। भारतीय सेना के मेजर जनरल समीर श्रीवास्तव ने कहा कि हमने इस ऑपरेशन में मानव रहित वाहन, ड्रोन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल किया है जिससे हमें त्वरित और सफल परिणाम मिले। अब जरा साल 2019 में चलते हैं, जब ‘सप्त शक्ति’ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेमिनार–2019 का आयोजन हरियाणा के हिसार सैन्य स्टेशन में किया गया। उस वक्त सेमिनार में बताया गया था कि भारतीय सेना 3 साल के भीतर ही आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को पूरी तरह अपना लेगी। इससे डेटा विश्लेषण, समस्याओं की मॉडलिंग और इसे लागू करने की समयसीमा काफी कम हो जाएगी।

आज नतीजा सबके सामने है। सेना और सुरक्षा बलों ने कई तरह से एआई को अपना बिग ब्रदर बना लिया है। लद्दाख में चीन से सटी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) और कश्मीर में पाकिस्तान से सटी नियंत्रण रेखा (LOC) की निगरानी एआई आधारित ड्रोन, विमान और रोबोटिक डॉग्स भी करने लगे हैं। ये ऐसी रक्षा दीवार साबित हो रहे हैं कि दुश्मन भी हमला करने से पहले 100 बार सोचेगा। जानते हैं पूरी कहानी।

इंडियन आर्मी अपनी शक्ति और युद्ध की क्षमताओं को लगातार बढ़ाने की दिशा में काम रही है। इसमें खास है कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) तकनीक का इस्तेमाल शुरू हो चुका है। जिससे मानव रहित टैंक, हवाई यान और अधिक से अधिक क्षमताओं वाले रोबोटिक हथियारों से लैस भारतीय सेना में होगी। इसके प्रयोग से सेना अपने ऑपरेशन को बेहतर तरीके से कर सकेगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से कम समय में डेटा विश्लेषण, मॉडलिंग और सिमुलेशन के क्षेत्र में सूक्ष्म और दीर्घ स्तर पर सटीक ऑपरेशन संचालित करने में मददगार साबित होगी।

Related posts

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

December 28, 2025
खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

December 28, 2025

वर्तमान में AI को कमांड और नियंत्रण, खुफिया जानकारी, निगरानी, रसद, स्वास्थ्य सेवा, सूचना युद्ध, साइबर युद्ध, प्रशिक्षण और सिमुलेशन, स्वायत्त प्रणालियों और घातक स्वायत्त हथियारों में शामिल किया जा रहा है। इन तकनीकों का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने में किया जा सकेगा। साथ ही दुश्मन देश को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सकेगा।

ऑफिस ऑफ द डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलीजेंस के अनुसार, हाइपरसोनिक्स और अन्य उन्नत प्रौद्योगिकियों के साथ उन्नत सेंसर, स्वचालन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के संयोजन से अधिक सटीक, बेहतर कनेक्टिविटी, तेज, लंबी दूरी और अधिक विनाशकारी हथियार तैयार होंगे , जो मुख्य रूप से सबसे उन्नत सेनाओं के लिए उपलब्ध होंगे, लेकिन कुछ छोटे राज्यों की पहुंच में भी होंगे।

भारतीय सेना अब पहाड़ी इलाकों में रोबोटिक डॉग (MULE) का इस्तेमाल कर रही है, जो सीमा पर निगरानी, खुफिया जानकारी इकट्ठा करने और बमों को निष्क्रिय करने जैसे कार्यों में मदद करते हैं। इन रोबोटिक डॉग्स को ‘MULE’ (मल्टी यूटिलिटी लेग्ड इक्विपमेंट) नाम दिया है। भारतीय सेना ने अब तक 100 रोबोटिक डॉग्स तैनात किए हैं।

साइंस बिजनेस डॉट नेट पर छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में नाटो सहयोगियों और रूस, चीन, दक्षिण कोरिया और इजरायल सहित 25 देशों में रक्षा उद्देश्यों के लिए एआई प्रणालियों का उपयोग किया जा रहा है।

सुरक्षा से जुड़े एक थिंक टैंक दिल्ली पॉलिसी ग्रुप (डीपीजी) के मुताबिक, भारतीय सेना हर साल एआई पर खर्च के लिए करीब 5 करोड़ अमेरिकी डॉलर अलग निकाल रही है। हालांकि, हमारी प्रमुख सामरिक चुनौती चीन की तुलना में साफ तौर पर अपर्याप्त है। चीन इस रकम का 30 गुना ज्यादा खर्च कर रहा है। अगर हम तकनीक के चक्र में पीछे नहीं रहना चाहते तो और ज्यादा पैसा लगाना होगा और देसी कंपनियों को प्रोत्साहित करना होगा।

वैसे तो अमेरिका और चीन दोनों ही एआई शोध और तकनीक में अव्वल हैं और अपनी अपनी रक्षा प्रणालियों में उन्होंने आला दर्जे की नई तकनीकें शामिल कर ली हैं, लेकिन भारत भी पीछे नहीं है। भारत इंटेलिजेंस युद्ध रणनीतियों के अग्रिम मोर्चे पर खुद को स्थापित करने की कोशिश कर रहे है। भारतीय सेना एआई से सीमा नियंत्रण से लेकर व्यापक सर्विलांस और दिन रात के टोही अभियानों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले एआई आधारित विमान तकनीकों का इस्तेमाल कर रही है। इसमें एआई से लैस ड्रोन का इस्तेमाल होता है। दुनिया की दूसरी सेनाओं की तरह भारत युद्ध प्रणालियों में एआई को जोड़ने में सक्षम हुआ है।

खुफिया जानकारी एवं सर्वेक्षण : एआई आधारित सिस्टम सैटेलाइट इमेजरी, ड्रोन फुटेज एवं अन्य डाटा स्रोतों से तेजी से एवं सटीक जानकारी प्रदान कर सकते हैं। इससे खुफिया जानकारी का विश्लेषण करना और वास्तविक समय में निर्णय लेना आसान हो जाता है।

आटोमेटिक वाहन एवं ड्रोन : आटोमेटिक ड्रोन एवं वाहनों का उपयोग सीमा सुरक्षा, निगरानी व आपूर्ति के लिए किया जा रहा है। ये मशीनें खतरनाक परिस्थितियों में मानव सैनिकों की जगह ले सकती हैं।

साइबर सुरक्षा : AI आधारित साइबर सुरक्षा प्रणाली तेजी से साइबर हमलों का पता लगा सकते है और उन्हें रोक सकते हैं। ये प्रणाली खतरों की पहचान करने, उनका विश्लेषण करने एवं उन्हें रोकने में अधिक सक्षम होते हैं।

लॉजिस्टिक्स एवं आपूर्ति शृंखला प्रबंधन : एआई का उपयोग लॉजिस्टिक्स एवं आपूर्ति शृंखला प्रबंधन में भी किया जा रहा है। इससे आपूर्ति शृंखला के सुचारू संचालन में मदद मिलती है और सैनिकों को समय पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध होते हैं।

प्रशिक्षण एवं सिमुलेशन : एआई आधारित सिमुलेशन एवं वर्चुअल रियलिटी (VR) सिस्टम सैनिकों को वास्तविक स्थिति का अनुभव प्रदान कर सकते हैं। इससे वे बेहतर तरीके से प्रशिक्षित हो सकते हैं और विभिन्न स्थितियों के लिए तैयार हो सकते हैं।

स्वास्थ्य सेवा : एआई का उपयोग चिकित्सा सेवाओं में भी किया जा रहा है, जिससे घायल सैनिकों को तेजी से और प्रभावी उपचार मिल सकता है। AI आधारित डायग्नोस्टिक टूल्स एवं रोबोटिक सर्जरी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

स्वचालित हथियार प्रणाली : एआई से लैस स्वचालित हथियार प्रणाली लक्ष्य की पहचान एवं सटीक हमलों में सहायक होते हैं। ये प्रणाली निर्णय लेने की प्रक्रिया को तीव्र एवं अधिक कुशल बना सकते हैं।

वर्ष 2019 में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस संबंधी पहल के लिए रक्षा एआई परियोजना एजेंसी (DAIPA) और रक्षा एआई परिषद (DAIC) की स्थापना की गई थी। वर्ष 2022 में सरकार ने रक्षा क्षेत्र में एआई एवं बिग डाटा जैसी तकनीकों का समय पर समावेश करने के लिए 75 नव विकसित एआई तकनीकों को लॉन्च किया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने बेंगलुरु में सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स (CAIR) जैसी विशेष प्रयोगशालाएं स्थापित की हैं, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, कमांड व नियंत्रण के क्षेत्रों में अनुसंधान एवं विकास करने के लिए समर्पित हैं।

भारत में एआई इकोसिस्टम का निर्माण करने के लिए इस तकनीक से जुड़ी चुनौतियों एवं जोखिमों की पहचान करना और जागरूकता, नीति व विनियमन तथा मानव संसाधन विकास के माध्यम से एआई में विश्वास पैदा करना आवश्यक है। स्वदेशी रूप से इसका विकास भारत की रक्षा प्रणालियों में मूल्यवर्धन करने में महत्वपूर्ण होगा और इसी तरह एआई को अपनाने की दिशा में बहुपक्षीय और द्विपक्षीय साझेदारी भी महत्वपूर्ण होगी। इनमें प्रौद्योगिकी का संयुक्त विकास, प्रौद्योगिकी साझाकरण और वैश्विक नीति निर्माण एवं मानकीकरण में भागीदारी शामिल हो सकती है।

चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने अपनी सैन्य गतिविधियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का व्यापक इस्तेमाल शुरू किया है। PLA ने हाल ही में लॉन्च किए गए चीनी AI टूल ‘DeepSeek’ का इस्तेमाल गैर-लड़ाकू कामों में किया है। DeepSeek के ओपन-सोर्स बड़े भाषा मॉडल (LLMs) का उपयोग PLA अस्पतालों, पीपुल्स आर्म्ड पुलिस (PAP) और राष्ट्रीय रक्षा संगठनों में किया जा रहा है।

ShareTweetSend
Previous Post

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपनी टीम की लगाई क्लास, IPL खेल रहे युवा भारतीयों के बारे में कही यह बात

Next Post

नेपाल में राजशाही के लिए सड़कों पर उतरे लोग, आगजनी के बाद पुलिस से झड़प, कई इलाकों में कर्फ्यू

Next Post
नेपाल में राजशाही के लिए सड़कों पर उतरे लोग, आगजनी के बाद पुलिस से झड़प, कई इलाकों में कर्फ्यू

नेपाल में राजशाही के लिए सड़कों पर उतरे लोग, आगजनी के बाद पुलिस से झड़प, कई इलाकों में कर्फ्यू

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

राशिफल 3 मई 2025ः आज इन राशि के लोगों को मिलेगी बडी खुशखबरी, जानें अपनी राशि का हाल

राशिफल 29 जुलाई 2025ः आज इन राशि के लोग रखे वाणी पर संयम, जानें अपनी राशि का हाल

9 months ago
सौरभ हत्याकांड: दूसरा नशा तो बाजार में बिकता है, पहला… मेरठ जेल में साहिल से मिलने पहुंची नानी ने ये क्या बताया?

सौरभ हत्याकांड: दूसरा नशा तो बाजार में बिकता है, पहला… मेरठ जेल में साहिल से मिलने पहुंची नानी ने ये क्या बताया?

1 year ago
मुजफ्फरनगर में यात्रीकर अधिकारी की बड़ी कार्रवाई: फलावदा मार्ग पर संचालित 9 ई रिक्शा सीज

मुजफ्फरनगर में यात्रीकर अधिकारी की बड़ी कार्रवाई: फलावदा मार्ग पर संचालित 9 ई रिक्शा सीज

9 months ago
Covid-19: हफ्ते भर में ही कोरोना ने बढ़ा दी टेंशन, महामारी विशेषज्ञ से जानिए कितना खतरनाक है फैल रहा वैरिएंट

यूपी : कोरोना संक्रमित की माैत..बुजुर्ग को बुखार और सांस लेने में हुई दिक्कत, इलाज के दाैरान अस्पताल में तोड़ा दम

11 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In