बुलंदशहर। एचआईवी संक्रमित पति द्वारा पत्नी से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। विरोध करने पर सास-ससुर ने मारपीट की। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसकी शादी 20 मई 2022 को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हिंदू-रीति रिवाज से संपन्न हुई थी। शादी में उसके पिता ने 14 लाख रुपए का दान-दहेज दिया था। कुछ समय पूर्व पति ने अपना रक्तदान किया था।
रक्त परीक्षण के दौरान उसका पति एचआईवी पाजिटिव पाया गया। चिकित्सकों ने पीड़िता पत्नी से एचआईडी टेस्ट कराने क़ो कहा। जांच में पत्नी की रिपोर्ट एचआईवी निगेटिव आई। चिकित्सकों ने पीड़िता को हिदायत देते हुए कहा कि पति से शारीरिक संबंध बनाए, तो एचआईवी संक्रमित हो जाओगी।
इसके बाद उसका पति आए दिन शारीरिक संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती करता रहता है। पीड़िता शोर गुल मचाकर अपने को बचाती रही।
11 जनवरी 2025 की सुबह उसका पति जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। मना करने पर पीड़िता के सास-ससुर ने उसे बुरी तरह पीटा। घटना के बाद पीड़िता के पिता व उसकी बहन उसे अपने साथ ले गए। तभी से वह मायके में रह रही है।
सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।











Discussion about this post