श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार डॉक्टर आदिल अहमद राथर के खुलासे पर हरियाणा के फरीदाबाद से 300 किलो आरडीएक्स, एक AK-47 राइफल और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है।
आदिल अहमद राथर कौन है?
अनंतनाग स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज के पूर्व वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर आदिल अहमद राथर जो अनंतनाग के काजीगुंड निवासी हैं। वह 24 अक्तूबर 2024 तक जीएमसी अनंतनाग में कार्यरत थे।
आतंकी कनेक्शन के मामले में जम्मू कश्मीर पुलिस ने डॉक्टर आदिल अहमद को अंबाला रोड से गिरफ्तार किया उस पर श्रीनगर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने का आरोप है। कुछ दिन पहले उसे जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाए थे। जिस पर आतंकी संगठन के पक्ष में बातें लिखी हुई थी। इस घटना के बाद जम्मू कश्मीर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
शुक्रवार को डॉ. राथर के निजी लॉकर जीएमसी अनंतनाग से एके-47 राइफल बरामद की गई, डॉक्टर और जब्त राइफल दोनों अब श्रीनगर पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस ने बताया है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। एफआईआर में आर्म्स एक्ट की धारा 7/25 और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धारा 13, 28, 38 और 39 के तहत आरोप शामिल हैं। श्रीनगर पुलिस और जेआईसी अनंतनाग द्वारा वर्तमान में जांच की जा रही है। अधिकारी परिस्थितियों और संभावित कारणों का पता लगाने के लिए डॉक्टर से पूछताछ पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
राइफल कहां से आई या डॉक्टर के लॉकर में कैसे रखी गई, इस बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी जारी नहीं मिली है। जांच अभी भी जारी है और आगे के किसी भी संबंध का पता लगाया जा रहा है।











Discussion about this post