मुजफ्फरनगर। जानसठ थाना क्षेत्र के तिलोरा गांव में होली पूजन के दौरान एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।
बताया जा रहा है कि युवती होली पूजन के लिए खेत पर गई थी, जहां उसके चचेरे भाई ने किसी बात पर नाराज होकर बुग्गी के खलवे (बुग्गी में जुते जाने वाले लोहे के औजार) से वार कर उसकी हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।











Discussion about this post