मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के आरके पुरम में चोरों ने कैम्पा कंपनी के गोदाम की तिजोरी तोड़कर 15 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना के दौरान सीसीटीवी का डीवीआर भी चोरी कर लिया गया। पुलिस ने फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है।
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित आरके पुरम गली नंबर-6 में शुक्रवार रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। केम्पा कोल्ड ड्रिंक कंपनी के गोदाम में छत के रास्ते घुसे चोरों ने 15 लाख रुपये चोरी कर लिए। कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर साहिल हांडा पुत्र धर्मपाल मल्होत्रा ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
साहिल के अनुसार, 5 जुलाई को वर्करों की तनख्वाह देने के लिए 15 लाख रुपये तिजोरी में रखे गए थे। शनिवार सुबह जब वह गोदाम पहुंचे तो बिजली सप्लाई बंद मिली। सप्लाई चालू कर जब केबिन में पहुंचे तो तिजोरी टूटी हुई थी और 15 लाख रुपये गायब थे। चोरों ने तिजोरी में केवल 10 हजार रुपये छोड़ दिए और जाते-जाते सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी साथ ले गए।











Discussion about this post