मेरठ। मेडिकल थाना पुलिस ने एक महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात से संबंधित मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
थाना मेडिकल क्षेत्र में रहने वाली शीला पुत्री खेमसिंह, निवासी मुसल्लेपुर (मंडी धनौरा), जिला अमरोहा की तहरीर पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत महताब पुत्र दीन मोहम्मद, निवासी ग्राम तावली, थाना शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
थाना मेडिकल पुलिस टीम ने रात के समय मेडिकल गेट नंबर 2, पान के खोखे के पास से आरोपी महताब को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन में वही सामग्री मिली है जो शिकायतकर्ता की ओर से आरोप लगाया गया था।
आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आईटी एक्ट की धाराएं शामिल हैं, और उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।











Discussion about this post