शामली। देर रात शहर के माजरा रोड पर कारों में सवार युवकों ने स्टंट करके हंगामा किया। गाड़ी से लटककर और छत पर बैठकर युवक खूब शोर मचाते रहे, जिससे उनकी और दूसरों की जान खतरे में पड़ गई। कई जगहों पर पैदल चलने वाले लोग गाड़ियों की चपेट में आने से बाल-बाल बचे।
शनिवार देर रात कुछ युवक दो गाड़ियों, एक स्कॉर्पियो और एक थार में माजरा रोड पर पहुंचे, जहां उन्होंने गाड़ियों की खिड़कियों से लटककर और छत पर बैठकर तेज म्यूजिक बजाकर हंगामा किया। युवकों ने स्टंट करते हुए कई लोगों की जान भी खतरे में डाली। घटना के दौरान बाइक सवार भी बाल-बाल बचे। सड़क पार करते समय कई बुजुर्ग बाल-बाल बचे, लेकिन युवक नहीं माने और हंगामा करते हुए शहर की नवीन मंडी की तरफ भाग गए।
लोगों का कहना था कि वैसे तो यातायात माह चल रहा है और ट्रेफिक पुलिस सडकों पर बिना हेलमेट के चलने पर भी कडी कार्यवाही कर रही है, लेकिन ऐसे युवकों पर कोई कार्यवाही नही की जाती है। उक्त लापरवाही से पूर्व में भी कई बडे बडे हादसे हो चुके है। यह युवक अपनी जान को जोखिम में डालते ही है साथ ही सडक पर चलने वाले बेकसूर लोगों को भी दुर्घटनाओं का शिकार बना देते है। उन्होने ऐसे युवकों पर कडी कार्यवाही की मांग की।











Discussion about this post