Sunday, April 12, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home लखनऊ

योगी कैबिनेट बैठक में 15 प्रस्ताव पर लगी मुहर, तीन विश्वविद्यालयों में 948 नए पदों को मंजूरी, कानपुर-लखनऊ में चलेंगी ई बसें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्ष में मंगलवार को यहां लोकभवन में उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में 15 प्रस्तावों को स्वीकृति मिली है। कैबिनेट की बैठक के बाद वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विकास मंत्री एके शर्मा और मंत्री अनिल राजभर ने पत्रकार वार्ता कर निर्णयों के बारे में जानकारी दी।

admin by admin
September 2, 2025
in लखनऊ
योगी कैबिनेट बैठक में 15 प्रस्ताव पर लगी मुहर, तीन विश्वविद्यालयों में 948 नए पदों को मंजूरी, कानपुर-लखनऊ में चलेंगी ई बसें
0
SHARES
215
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में नगरीय परिवहन के लिए ई-बसों के संचालन और उत्तर प्रदेश निर्यात प्रोत्साहन नीति सहित 15 प्रस्तावों पर मुहर लग गई है। कैबिनेट में शाहजहांपुर जिले में मुमुक्ष आश्रम ट्रस्ट के अंतर्गत एक राजकीय विश्वविद्यालय’ भी खोलने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्ष में मंगलवार को यहां लोकभवन में उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में 15 प्रस्तावों को स्वीकृति मिली है। कैबिनेट की बैठक के बाद वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विकास मंत्री एके शर्मा और मंत्री अनिल राजभर ने पत्रकार वार्ता कर निर्णयों के बारे में जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के तीन नवगठित विश्वविद्यालयों, गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (मुरादाबाद), मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय (मिर्जापुर) और मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय (बलरामपुर), में कुल 948 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है। इसमें 468 अस्थायी शिक्षणेतर पद और 480 आउटसोर्सिंग पद शामिल हैं। सरकार का मानना है कि इन पदों के सृजन से विश्वविद्यालयों की प्रशासनिक और कार्यात्मक व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी। इसके साथ ही शैक्षिक गुणवत्ता में वृद्धि होगी और प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।
और पढ़ें भारत अमेरिका तनातनी पर बोले अखिलेश यादव – कुछ तो वजह होगी, यूँ ही कोई मौन नहीं होता

Related posts

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
UP लेखपाल भर्ती: 7994 पदों के लिए संशोधित विज्ञापन जारी; कल से शुरू होंगे आवेदन, जानें जरूरी तारीखें

UP लेखपाल भर्ती: 7994 पदों के लिए संशोधित विज्ञापन जारी; कल से शुरू होंगे आवेदन, जानें जरूरी तारीखें

December 28, 2025

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। यह निर्णय विश्वविद्यालयों को मजबूत बनाने के साथ-साथ प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बार-बार स्पष्ट किया है कि प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापरक शिक्षा और रोजगार दोनों उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

विश्वविद्यालयों में नए पदों का सृजन इसी दिशा में एक ठोस कदम है, जो उच्च शिक्षा को सशक्त और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा। प्रत्येक विश्वविद्यालय में 156 अस्थायी शिक्षणेतर पद सृजित किए गए हैं, जो 28 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेंगे और आवश्यकतानुसार समाप्त भी किए जा सकते हैं। इन पदों में फार्मासिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, अवर अभियंता, आशुलिपिक, सहायक लेखाकार, कनिष्ठ सहायक, लैब टेक्नीशियन, लैब असिस्टेंट, उप कुलसचिव, सहायक कुलसचिव, वैयक्तिक सहायक, लेखाकार, प्रधान सहायक, चिकित्साधिकारी और स्टाफ नर्स जैसे पद शामिल हैं। इन पदों की भर्ती अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, सीधी भर्ती, पदोन्नति और प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया से की जाएगी।

इसके अलावा, प्रत्येक विश्वविद्यालय में 160 पद वाह्य सेवा प्रदाता (आउटसोर्सिंग) के माध्यम से पूरे किए जाएंगे, जिससे कुल 480 पद बनते हैं। इनमें कम्प्यूटर ऑपरेटर, स्वच्छकार, चौकीदार, माली, चपरासी, वाहन चालक और पुस्तकालय परिचर जैसे पद शामिल हैं। आउटसोर्सिंग की प्रक्रिया जेम पोर्टल के माध्यम से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी। साथ ही, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, श्रम विभाग और कार्मिक विभाग द्वारा जारी शासनादेशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। सभी नियुक्तियों में आरक्षण से जुड़े नियमों और प्रक्रियाओं का पालन अनिवार्य होगा।

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि नगर विकास विभाग के उस प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। जिसमें लखनऊ, कानपुर के 10-10 रूटों पर नगरीय परिवहन के लिए ई-बसों का परिचालन किया जाएगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग सेवा निगम सम्बंध में प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। नियमित पदों के सापेक्ष आउटसोर्सिंग भर्ती नहीं होगी। उन्होंने बताया कि आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का भी प्रस्ताव मंजूर किया गया है। इसके तहत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्माण सम्बंध में 6 वर्ष के लिए इलेक्ट्रॉनिक पॉलिसी को मंजूरी दी गयी है। 11 कॉम्पोनेन्ट में से डिस्प्ले, कैमरा मॉड्यूल, मल्टीलेयर पीसीबी आदि के मैन्युफैक्चरिंग में लाभ मिलेगा।

पत्रकारों को बताया गया कि उत्तर प्रदेश निर्यात प्रोत्साहन नीति 2025-30 के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। जिस पर 882 करोड़ के व्यय का अनुमान है। इसके अलावा योगी कैबिनेट ने जनपद शाहजहांपुर में मुमुक्ष आश्रम ट्रस्ट अंतर्गत ‘स्वामी शुकदेवानंद राजकीय विश्वविद्यालय’ शाहजहांपुर की स्थापना का प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा जनपद वाराणसी के परगना रामनगर में स्थित तीन एकड़ भूमि पर ‘समेकित क्षेत्रीय केंद्र’ की स्थापना के लिए निःशुल्क भूमि का हस्तांतरण दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय को दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।

ShareTweetSend
Previous Post

पीएम मोदी का दवा- भारत की सबसे छोटी चिप दुनिया में सबसे बड़ा बदलाव लाएगी

Next Post

अफगानिस्तान में भूकंप से अब तक 900 की मौत, 3,000 लोग घायल, बचाव में जुटी राहत टीमें

Next Post
अफगानिस्तान में भूकंप से अब तक 900 की मौत, 3,000 लोग घायल, बचाव में जुटी राहत टीमें

अफगानिस्तान में भूकंप से अब तक 900 की मौत, 3,000 लोग घायल, बचाव में जुटी राहत टीमें

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

शामली में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज जांच में जुटी पुलिस

शामली में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज जांच में जुटी पुलिस

5 months ago
मुजफ्फरनगर में बेहद शर्मनाक घटना: कांग्रेस के कैंडल मार्च के दौरान चले लात-घूंसे, मची अफरा-तफरी

मुजफ्फरनगर में बेहद शर्मनाक घटना: कांग्रेस के कैंडल मार्च के दौरान चले लात-घूंसे, मची अफरा-तफरी

12 months ago
सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश: सजा पूरी करने के बाद भी जेल में बंद दोषियों को तत्काल रिहा किया जाए!

सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश: सजा पूरी करने के बाद भी जेल में बंद दोषियों को तत्काल रिहा किया जाए!

8 months ago
मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिरी, हादसा देख सहम गए लोग

मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिरी, हादसा देख सहम गए लोग

12 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In