मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में उपचार पाने के लिए मरीज उमड़ पड़े। रविवार को जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों पर दो हजार से अधिक रोगियों ने उपचार पाया। चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित कीं। उपचार पाने वाले मरीजों में वायरल बुखार सहित त्वचा रोग से पीड़ित भी काफी मरीज रहे।
जिले के 42 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। आरोग्य मेलों में 2307 मरीजों ने अपना उपचार कराया। इनमें 1003 पुरुष, 847 महिलाएं और 507 बच्चों ने परामर्श लिया। इनमें 275 मरीज वायरल बुखार और 449 त्वचा रोग से पीड़ित और 805 मरीज अन्य बीमारियों से ग्रस्त मिले। चिकित्सकों की ओर से सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई।
बताया कि गर्मी आ रही है। इस दौरान बारिश के चलते मौसम में बदलाव हुआ है। जिस कारण वायरल के साथ खांसी और नजला भी लोगों को घेर रहा है। गर्मी आने से संचारी रोगों के संक्रमण की भी आशंका है। आरोग्य मेले में मधुमेह, गैस्ट्रो, पेट दर्द, सिर सर्द, बदन दर्द, ब्लड प्रेशर आदि बीमारी से ग्रस्त मरीज भी पहुंचे।
पुरकाजी में क्षेत्र की शेरपुर खादर पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें बुखार, नजला, खांसी, एलर्जी, मधुमेह, चर्म रोग व गर्भवती महिलाओं आदि 26 पुरुषों व 8 महिलाओं और 4 बच्चों सहित कुल 38 मरीजों की जांच कर दवाइयां दी गईं।











Discussion about this post