मुजफ्फरनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की पत्नी और आर्ट ऑफ़ लिविंग की शिक्षिका डॉ. नीलम राय वर्मा के मार्गदर्शन में ए टू ज़ेड रोड स्थित आर्य अकादमी में आयोजित तीन दिवसीय आनंद अनुभूति शिविर का समापन हुआ शिविर में लगभग 50 प्रतिभागियों ने योग, ध्यान और प्राणायाम की नवीनतम तकनीकों का अभ्यास किया।
समापन सत्र के दौरान डॉ. नीलम राय वर्मा ने साधकों को सुदर्शन क्रिया, प्राणायाम और ध्यान अभ्यास करवाते हुए बताया कि योग व श्वास तकनीक न केवल तनाव कम करती है बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता, एकाग्रता, आत्मविश्वास और कार्यक्षमता बढ़ाने में भी सहायक है। उन्होंने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग प्रोग्राम मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को संतुलित करने के साथ जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करता है।
प्रतिभागियों ने साझा अनुभव में बताया कि इस शिविर से उन्हें तनावमुक्त जीवन की ओर नया मार्ग मिला है। कई साधकों ने कहा कि योग, ध्यान और सुदर्शन क्रिया ने उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ दिया है।










Discussion about this post