कानपुर : कानपुर में पति-पत्नी के बीच गजब का ड्रामा देखने को मिला. यहां एक पड़ोसी के यहां बर्थडे पार्टी में पति-पत्नी पहुंचे. इस दौरान पत्नी ने पार्टी में आए दूसरे शख्स के साथ डांस करना शुरू कर दिया. ये देख पति भी दूसरी महिला के साथ डांस करने लगा. मगर दूसरी महिला के साथ डांस करना पति को भारी पड़ गया.
दूसरी महिला के साथ डांस करते देख पत्नी काफी भड़क गई और वह नाराज होकर रेलवे लाइन की तरफ चली गई. वह इतनी नाराज हुई कि उसने मरने का मन बना लिया. फिर किसी तरह परिजन महिला के पास पहुंचे और उसे समझाकर पटरी से हटाया. इसके बाद पति-पत्नी के बीच समझौता करवाया गया.
यह दिलचस्प मामला कानपुर के मंधाना इलाके का है. यहां रेलवे लाइन की पटरी के किनारे एक महिला दोपहर को अचानक खड़ी हो गई. फिर वह पटरी पर लेट गई. उसको पटरी पर लेटा देखकर दूर खड़ी उसकी सास और पति दौड़ते हुए उसके पास पहुंचे. इस दौरान पत्नी चिल्लाने लगी.
उसने पति से कहा कि मुझे लेने नहीं आओ. तुम दूसरी के साथ डांस करो और मैं यहां कट जाऊंगी. बड़ी मुश्किल से उसको पति और सास ने समझाया और पटरी से हटाया. जिस समय महिला को पटरी से हटाया गया, उसे कुछ पल बाद ही ट्रेन वहां से गुजर गई. इसके बाद महिला को समझाकर परिजन घर ले गए. बता दें कि इस दौरान महिला ने पुलिस को भी फोन करके बुला लिया था.
इस दौरान महिला की सास ने कहा कि मोहल्ले में बर्थडे पार्टी थी. वहां पर मेरी बहू और बेटा गए थे. मेरी बहू पहले 2 घंटे तक डांस करती रही. इसके बाद मेरा बेटा डांस करने लगा तो वह नाराज हो गई.
इस मामले में मंधना के चौकी इंचार्ज तनुज सिरोही ने बताया, पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था. पत्नी ने 112 नंबर पर फोन किया था. पुलिस ने समझाया भी था. बता दें कि मनाने के लिए पति ने पत्नी को समोसा भी खिलाया.











Discussion about this post