शामली। थाना आदर्श मंडी पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा और मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने रंजिश के चलते बुजुर्ग राजेन्द्र कुमार की हत्या की और शव को घास में छिपा दिया।
22 जून 2025 को थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के मुण्डेट गांव स्थित जय जवान जय किसान इंटर कॉलेज के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव ज्वार के खेत की दीवार के पास पड़ा मिला था। शव को पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए मोर्चरी में रखा गया। 24 जून को मोहल्ला रामसागर शामली निवासी राजकिरण व रवि ने शव की पहचान अपने पिता राजेन्द्र कुमार (65 वर्ष) के रूप में की।
इसके बाद शव को परिजनों को सौंपकर अंतिम संस्कार कराया गया। 27 जून को मृतक के पुत्र रविकान्त ने थाना आदर्श मंडी में अजीत उर्फ जीतू निवासी मुण्डेट कला के खिलाफ हत्या की तहरीर दी, जिसके आधार पर आईपीसी की धारा 103(1)/238 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक शामली के आदेश पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया गया। 4 अगस्त 2024 को थाना आदर्श मंडी पुलिस ने हत्यारोपी अजीत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अजीत ने बताया कि मृतक राजेन्द्र, उसके परिचित श्रवण के घर आता-जाता था। श्रवण की पत्नी से बात करने को लेकर दोनों में विवाद होता रहता था।
मोहर्रम से पहले लखनऊ में हड़कंप! सलाऊद्दीन के घर से बरामद हुआ असलहों का जखीरा, हिरन की खाल भी मिली
20 जून की रात अजीत ने राजेन्द्र को शराब पीने के बहाने ई-रिक्शा से बुलाया। दोनों ने शराब पी और अजीत ने जानबूझकर अधिक शराब पिलाकर राजेन्द्र को रिक्शा से नीचे गिरा दिया। फिर उसे ई-रिक्शा से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में उसने शव को घास में छिपा दिया और उसका मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया।
थाना आदर्श मंडी पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा (UP19AT 4362) और मृतक का सैमसंग कीपैड मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही जारी है।











Discussion about this post