शाहपुर। मुजफ्फरनगर के शाहपुर क्षेत्र के गांव रसूलपुर जाटान के युवा वुशु खिलाड़ी अभिषेक बालियान ने रूस की राजधानी मास्को में 1 से 5 जून तक आयोजित मास्को वुशु स्टार इंटरनेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीता। इस प्रतियोगिता में अभिषेक ने कजाकिस्तान और बेलारूस के खिलाड़ियों को परास्त कर फाइनल में जगह बनाई, जहाँ उन्होंने रूस के खिलाड़ी के साथ कड़ी टक्कर दी लेकिन अंततः रजत पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता के लिए चयनित होने के बाद अभिषेक ने अपनी तैयारी और भी मजबूत बनाने के लिए 15 से 30 मई तक पंजाब के पटियाला स्थित साईं सेंटर में आयोजित इंडिया कैंप में भाग लिया। इस उच्च स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में कोचिंग और अनुभव के सहारे उन्होंने अपनी तकनीक और फिटनेस में सुधार किया।
अभिषेक ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार और कोच को दिया, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी।










Discussion about this post