मुजफ्फरनगर। छपार क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने बीच सड़क पर लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि ये झगड़ा नोएडा में स्थित एक प्रॉपर्टी को लेकर हुआ।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने के बाद पुलिस हरकत में आई और तीन व्यक्तियों का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। ये घटना किसान सेवा केंद्र के पास की है।
विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने आपस में जमकर मारपीट की। इस झगड़े में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी शामिल थीं। मारपीट इतनी हिंसक थी कि कई पुरुष और महिलाएं घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते नजर आए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। यह मारपीट नोएडा की प्रॉपर्टी से जुड़े लेनदेन के विवाद का नतीजा बताया जा रहा है।
मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद छपार पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित करने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ की और तीन व्यक्तियों को शांतिभंग के आरोप में चालान किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में उपचार कराया गया।










Discussion about this post