शामली। बंतीखेड़ा गांव में ऐतिहासिक धरोहर गोल गुंबद के सुंदरीकरण का कार्य 30 अप्रैल के बाद शुरू कर दिया जाएगा। निर्माण कंपनी यूपीसीएल यानी उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने ऑनलाइन निविदाएं मांगी है।
बंतीखेड़ा गांव की ऐतिहासिक गुंबद की हालत वर्तमान में खस्ताहाल है। गुंबद जर्जर होने के कारण गिरने के कगार पर है। गुंबद को कोई मुगलकालीन तो कोई महाभारत कालीन होने का दावा करता है। ग्रामीण गुंबद के लगातार सुंदरीकरण की मांग कर रहे थे। पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने पिछले दिनों दिनों दौरा कर गुंबद के सुंदरीकरण की बात कहीं थी। अब गुंबद के सुंदरीकरण के लिए एक करोड़ 70 लाख रुपये स्वीकृत किए थे।उत्तरप्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन के जेई सुरजीत का कहना है कि ऑनलाइन निविदाएं छोड़ी जा रही हैं। अप्रैल 30 के बाद निर्माण शुरु करा दिया जाएगा। प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराया जाए।











Discussion about this post