भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित कर सकते हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी पिछले एक हफ्ते की घटनाओं पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री आज पहली बार राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ 7 मई को पाकिस्तान में चलाए गए भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। लड़ाकू विमानों, ड्रोन, रॉकेट व मिसाइलों के जरिए पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर व जैसलमेर के सैन्य ठिकानों और आयुध केंद्रों पर हमला किया। पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों को निशाना बनाया। चार दिन तक चले संघर्ष के बाद बैकफुट पर आए पाकिस्तान ने भारत से सीजफायर की गुहार लगाई। भारत ने अपनी शर्तों पर संघर्ष विराम लागू करने पर सहमति जताई।











Discussion about this post