गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके में शुक्रवार रात 16 साल का प्रेमी लड़की के कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। गुस्साए परिजनों ने लड़की की मांग में सिंदूर भरकर उसकी शादी करा दी। लड़का अपनी बात से पलट न जाए, इसलिए कागजी कार्रवाई के लिए उसे थाने ले गए। पुलिस ने लड़के को पूरी रात वहीं बैठाए रखा। शनिवार को थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
जानकारी के मुताबिक, पिपराइच क्षेत्र का 16 वर्षीय किशोर एक सप्ताह से गुलरिहा क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय प्रेमिका के घर रात में मिलने आता था। शुक्रवार रात 12 बजे के करीब किशोर युवती के घर में घुसा तो आसपास के लोगों ने देख लिया।
इसकी जानकारी युवती के मां को दी। इसके बाद किशोर आपत्तिजनक हालत में परिवार ने युवती के कमरे से पकड़ लिया। दोनों एक दूसरे के साथ रहने के लिए कहने लगे। इस पर परिवार ने किशोर से युवती की मांग में सिंदूर भरवा दी। इसके बाद रात में ही किशोर को लेकर युवती के परिजन थाने पहुंचे।
वहां पर पुलिस कर्मियों ने डांट-फटकार लगाई। किशोर को थाने पर ही छोड़कर युवती के परिजन घर लौट गए। शनिवार सुबह किशोर और युवती के परिजन थाने पहुंचे। वहां दोनों परिवार ने आपस में बातचीत कर सुलह कर लिया। इसके बाद दोनों परिवार चला गया। इस संबंध में गुलरिहा थानेदार जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष ने सुलह कर ली है।











Discussion about this post