बागपत। सीओ के फॉलोवर नकुल ने पलवल हरियाणा निवासी भुवनेश शर्मा को नौकरी दिलाने के नाम पर 4.20 लाख रुपये ठग लिए। जब भुवनेश शर्मा को पैसे वापस नहीं मिले तो उन्होंने थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया।
भुवनेश शर्मा ने बताया कि सीओ बागपत के फॉलोअर नकुल के साथ उसकी दोस्ती हो गई थी, जो उसके घर आने-जाने लगा। वर्ष 2023 में नकुल ने एआरटीओ कार्यालय गाजियाबाद में कैश कलेक्शन अधिकारी पद पर नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। इसके लिए उससे फार्म भी भरवाया गया और 4.20 लाख रुपये भी लिए।
नौकरी नहीं लगने पर उसने नकुल से अपने रुपये वापस मांगे तो उसने रुपये वापस लौटाने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। भुवनेश शर्मा की तहरीर मिलने पर पुलिस ने नकुल और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।











Discussion about this post