लखनऊ। बरेली में हाल ही में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
इस मामले में बरेली पुलिस ने कुल दस FIR दर्ज की हैं। इनमें से सात FIR में तौकीर रजा का नाम शामिल है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और जांच जारी है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांत रहें और अफवाहों पर ध्यान न दें। सभी आरोपी अब कानून के तहत कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में हैं।










Discussion about this post