Friday, October 23, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home नई दिल्ली

स्टेज पर 17 साल के लड़के ने लहंगा खींचा और… गरीबी-बेबसी ने सौ बार कराया मन और शरीर का बलात्कार

नाच शुरू हुए आधा घंटा ही बीता था कि करीब 17 साल का एक दुबला-पतला लड़का स्टेज पर आया। लड़के ने डांसर अंजलि का लहंगा खींच दिया।

admin by admin
April 1, 2025
in नई दिल्ली
स्टेज पर 17 साल के लड़के ने लहंगा खींचा और… गरीबी-बेबसी ने सौ बार कराया मन और शरीर का बलात्कार
0
SHARES
713
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली: 27 मार्च 2023… शाम के 4 बजने में 10 मिनट बाकी थे। आर्केस्ट्रा में नाचने वाली प्रिया को पटना से नौबतपुर के लिए निकलना था। ड्राइवर गाड़ी लेकर दरवाजे पर आ गया। लेकिन आर्केस्ट्रा ग्रुप में शामिल बाकी लड़कियां दीपिका, मानसी, सोनल और अंजलि तब तक नहीं पहुंचीं। ठीक 4.30 बजे प्रिया के फ्लैट की घंटी बजी तब तक बाकी चारों भी आ चुकी थीं। प्रिया चारों लड़कियों को लेकर व्हाइट कलर की इनोवा कार में सवार हो गई। पांचों नौबतपुर के लिए रवाना हो गए। सफर एक घंटे (24 KM) का था, लेकिन रुकते-रुकाते लड़कियों को पहुंचने में 7 बज गए।

यहां पूर्व चेयरमैन ने पोते के पहले जन्मदिन पर आर्केस्ट्रा प्रोग्राम रखा था। लड़कियों को देखते ही वह सख्त लहजे में बोला- दो कौड़ी की नचनियों के भाव बढ़ गए हैं। यही टाइम है क्या आने का? तमतमाए आयोजक का चेहरा देखकर लड़कियां तुरंत पास के कमरे में तैयार होने चली गईं। ठीक 9 बजे नाच शुरू हुआ। क्या जवान और क्या बूढ़े, 15-15 साल के बच्चे भी आकर दर्शक दीर्घा में जम गए।

नाच शुरू हुए आधा घंटा ही बीता था कि करीब 17 साल का एक दुबला-पतला लड़का स्टेज पर आया। लड़के ने डांसर अंजलि का लहंगा खींच दिया। अचानक हुई इस छेड़छाड़ से अंजलि आगबबूला हो गई। उसने लड़के के कान पर जोरदार थप्पड़ मार दिया। लड़के को ऐसे रिएक्शन की उम्मीद नहीं थी। एक नचनिया के हाथ से थप्पड़ खाना उसे नागवार गुजरा। लड़के ने पलटकर मारना चाहा, लेकिन भीड़ ने पकड़कर उसे वहां से भगा दिया।

Related posts

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

December 28, 2025
खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

December 28, 2025

लड़के का ईगो हर्ट हो गया था। वह स्टेज से कुछ दूर जाकर पत्थर फेंकने लगा। गांव के लोग उसे पकड़ने दौड़े, लेकिन वह भाग गया। नाच दोबारा शुरू हुआ। लेकिन 10 मिनट बाद लड़का फिर लौट आया। इस बार उसके साथ 6 दोस्त भी थे। हिम्मत बढ़ गई तो उसने स्टेज पर चढ़कर प्रिया को गोद में उठा लिया। आयोजक के समझाने पर उसे गालियां देनी शुरू कर दीं। किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। तीन गाड़ियों में भरकर पुलिसवाले आ गए। दोनों पक्षों को समझाकर पुलिसकर्मी वहां से चले गए। नाच तीसरी बार शुरू हुआ।

लड़के ने फिर पथराव किया। इस बार गांव वालों ने उसे पकड़कर पीट दिया। लेकिन इस बीच एक पत्थर पूर्व चेयरमैन के सिर पर लगा और उनका सिर फूट गया। पूर्व चेयरमैन की तरफ से दो लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम जंग-ए-मैदान में बदल गया। उधर से पत्थर आ रहे थे। इधर से गोलियां चल रही थीं। आधे घंटे तक ये नौटंकी चली। पत्थर लगने और सिर फूटने से पूर्व चेयरमैन खफा हो गए। उन्होंने पांचों लड़कियों को कमरे में बंद करवा दिया। चेयरमैन ने लड़कियों को अल्टीमेटम दे दिया कि अगर मेरे साथ ‘गलत काम’ नहीं किया तो सबको यहीं मार डालूंगा।

पूर्व चेयरमैन ने लड़कियों को सोचने के लिए आधे घंटे का वक्त दिया। इस बीच कमरे में बंद प्रिया ने पुलिस के कुछ बड़े अधिकारियों को फोन कर दिया। 10 मिनट के अंदर 3 गाड़ियों में करीब 30 पुलिसवाले आ धमके और लड़कियों को गाड़ी में बैठाकर थाने ले आए। रात 3 बजे तक ये दौड़-भाग चलती रही, जिसके बाद लड़कियां वापस पटना आ गईं…

ये तो महज एक वाकया है। लेकिन आर्केस्ट्रा के नाम पर आए दिन ऐसी अनगिनत घटनाएं होती रहती हैं। नाचने वाली लड़कियों के साथ रेप तक हो जाता है, लेकिन कोई एक्शन नहीं होता। इन लड़कियों को पटना से अपने साथ नौबतपुर ले जाने वाली प्रिया पुरानी डांसर है। आर्केस्ट्रा प्रोग्राम के लिए कई दलाल/आयोजक उससे सीधे संपर्क करते हैं। प्रिया की असल जिंदगी किसी फिल्मी कहानी की तरह है। आपबीती पूछने पर प्रिया का गला भर आता है। प्रिया बताती है- मैं तो दिल्ली में पैदा हुई। परिवार वहीं रहता है। पिता शराबी हैं। मां घरों में झाड़ू-पोछा करती है। हमारा परिवार बहुत गरीब है। एक बहन-एक भाई है, दोनों पढ़ाई कर रहे हैं।

अपने बचपन को याद करते हुए प्रिया कहती है- 9वीं क्लास में थी, जब 2014 में एक शादी में दानापुर जाना हुआ। यहां परिवार की प्रदीप चंद्रवंशी से जान-पहचान हुई। कुछ दिनों बाद वह मेरे घर दिल्ली आया। माता-पिता को मेरी अच्छी नौकरी लगवाने का लालच दिया। बोला पढ़ाई-लिखाई भी कराएंगे। मेरे गरीब माता-पिता तैयार हो गए। मैं उसके साथ वैशाली जिले के सराय गांव आ गई। यहां उसने मुझे अपने फ्लैट पर रखा। तीन दिन बाद एक दिन अचानक पुलिस उसे उठाकर ले गई। पता चला मर्डर का केस है। मेरे पैरों तले से जमीन खिसक गई। दो दिन बाद दीपक का दोस्त आया और मुझे आर्केस्ट्रा चलाने वाले अख्तर के पास छोड़कर चला गया। यहां 20 से ज्यादा लड़कियां थीं। आर्केस्ट्रा का मेरा सफर भी यहीं से शुरू हुआ।

प्रिया बताती है- अख्तर ने एक हफ्ते बाद मुझे पहली बार नाचने के लिए राजापाकड़ गांव भेजा। यहां लड़कियों को चलते ट्रैक्टर पर डांस करना था। डांस करना तो दूर चलते ट्रैक्टर पर मैं खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। अख्तर ने मुझे सबके सामने गालियां दीं और लौटने पर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। खाना मिलना बंद हो गया। मुझे जबरदस्ती नचवाया जाता। डांस नहीं करती तो सबके सामने पीटते। कुछ दिन ऐसे ही चला। इस बीच दीपक जेल से छूट गया। अख्तर से छुड़ाकर वह मुझे अपने साथ सराय ले गया। दीपकर मुझपर फिजिकल होने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर जानवरों की तरह पीटता था।

टॉर्चर के बारे में बताते हुए प्रिया कहती है- मेरी हिम्मत जवाब देने लगी। आखिर कब तक इस तरह मार खाती। खूब रोई। दीपक ने शादी का वादा किया और 15 दिन बाद अपने पटना वाले फ्लैट पर ले आया। यहां एक साल मुझे कैद रखा। घरवालों ने ढूंढना शुरू किया तो दीपक ने मुझे मेरे घर दिल्ली भेज दिया। भेजने से पहले धमकी दी कि किसी को बताया तो पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा। मां-बाप ने मुझे हरियाणा के एक गुरुकुल पढ़ने भेज दिया। यहां 6 महीने रही। दीपक यहां भी आकर परेशान करने लगा। उसके बार-बार आने के कारण मुझे गुरुकुल छोड़ना पड़ा। घर, दिल्ली आ गई। दीपक एक बार फिर दिल्ली आया और माता-पिता को नौकरी का लालच देकर फिर साथ ले गया। उसने मुझे आर्केस्ट्रा में डाल दिया। बीच-बीच में वो आकर मुझे अपने साथ ले जाता था। मैं प्रेग्नेंट हो गई तो कोरोनाकाल में मुझे मेरे घर दिल्ली भेज दिया।

प्रिया ने आगे बताया- जब मेरा पेट दिखने लगा तो घरवाले डर गए। उन्होंने एक कमरा किराए पर लिया और मुझे वहां रखकर मेरी डिलीवरी कराई। दीपक कहने लगा कि बच्चा किसी और का है। मैं डीएनए टेस्ट पर अड़ गई। वो शादी के लिए नहीं माना तो मैंने उसके खिलाफ रेप केस कर दिया। दीपक मुझ पर केस वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगा, फायरिंग भी करवाई। मुझे पता है, केस वापस ले लेती तो जान से मरवा देता। मैंने हार नहीं मानी। बाद में पता चला कि दीपक पहले से शादीशुदा है, उसके दो बच्चे हैं। अब अपनी 4 साल की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ रही हूं। मेरी छाया उस पर न पड़े, इसलिए बेटी को अपनी मां के पास दिल्ली में रखती हूं।

अपना दर्द बताते हुए प्रिया कहती है- पढ़-लिख नहीं पाई। कोई और काम भी नहीं आता। वैसे भी ‘नचनिया’ बनकर बदनाम हो चुकी हूं। कोई और काम नहीं मिलेगा। अब इस दलदल से निकलना नामुमकिन है। पेट पालने के लिए कुछ तो करना पड़ेगा। लोगों को लगता है कि हमें नाचने के बहुत पैसे मिलते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि एक डांस-प्रोग्राम के बदले एक लड़की को सिर्फ ढाई से तीन हजार रुपये मिलते हैं। लोग हम पर जो पैसे उड़ाते हैं, वो कार्यक्रम आयोजित कराने वाला (दलाल) रख लेता है। मन किया तो उसमें से कुछ पैसे दे देता है। मजबूरी मुझे इस धंधे में लेकर आई थी, लेकिन अब यही मेरी आजीविका का साधन है।

ShareTweetSend
Previous Post

मुस्कान ने सौरभ को क्यों मारा? तंत्र-मंत्र नहीं, सामने आई असली वजह, पुलिस की चार्जशीट में खुलासा

Next Post

भारत आएंगी? सुनीता विलियम्स ने दिया जवाब, बताया अंतरिक्ष से कैसा दिखा, जाने

Next Post
भारत आएंगी? सुनीता विलियम्स ने दिया जवाब, बताया अंतरिक्ष से कैसा दिखा, जाने

भारत आएंगी? सुनीता विलियम्स ने दिया जवाब, बताया अंतरिक्ष से कैसा दिखा, जाने

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मरीज के प्यार में पागल हुआ डॉक्टर, 7 साल तक लाश के साथ सोया, जानें क्या-क्या किया…

मरीज के प्यार में पागल हुआ डॉक्टर, 7 साल तक लाश के साथ सोया, जानें क्या-क्या किया…

1 year ago
Bihar Election: सीट शेयरिंग के फंसे पेंच को सुलझाने लालू-राबड़ी के साथ दिल्ली पहुंचे तेजस्वी यादव, बंटवारे पर बातचीत जारी

Bihar Election: सीट शेयरिंग के फंसे पेंच को सुलझाने लालू-राबड़ी के साथ दिल्ली पहुंचे तेजस्वी यादव, बंटवारे पर बातचीत जारी

1 year ago
एएसपी पद पर पदोन्नत होकर मुज़फ़्फ़रनगर पहुँचे अनुज चौधरी, मित्रों और शुभचिंतकों ने किया भव्य स्वागत

एएसपी पद पर पदोन्नत होकर मुज़फ़्फ़रनगर पहुँचे अनुज चौधरी, मित्रों और शुभचिंतकों ने किया भव्य स्वागत

1 year ago
मुजफ्फरनगर में वक्फ कानून पर जागरूकता अभियान चलाएगी भाजपा, अल्पसंख्यकों को बताए जाएंगे संशोधन के फायदे

मुजफ्फरनगर में वक्फ कानून पर जागरूकता अभियान चलाएगी भाजपा, अल्पसंख्यकों को बताए जाएंगे संशोधन के फायदे

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In