मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र के कस्बा पीठ मैदान बाजार में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गैस रिफिलिंग के दौरान एक ओमनी वैन में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे वैन धूं-धूं कर जल उठी। आग इतनी तेज थी कि पास में खड़ी एक रिक्शा और एक बस भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग कुमार ने बताया कि मुजफ्फरनगर कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिली थी। तत्परता से बुढ़ाना की दमकल टीम को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने आग बुझाने में सफलता प्राप्त की। उन्होंने कहा कि अभी नुकसान का आकलन नहीं किया गया है, लेकिन यह घटना बिना किसी हानि के टल गई।











Discussion about this post