रटौल। बागपत के फुलेरा गांव में रिटायर्ड दरोगा रमेश चंद के बेटे सचिन को घर से बुलाकर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने सचिन के पेट में कांच की बोतल घोंप दी। घायल सचिव का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
फुलेरा गांव के सेवानिवृत्त दरोगा रमेश चंद के बेटे सोनू ने चांदीनगर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात को उसके भाई सचिन को फोन कर गांव के ही युवक ने घर के बाहर बुलाया। वहां पर पहले से खड़े युवकों ने सचिन को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया और कांच की बोतल से मारने लगे। हमलावरों ने कांच की बोतल सचिन के पेट में घोंप दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
घायल सचिन का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है, इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।











Discussion about this post