प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के फाफामऊ थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दुकान में लगी भीषण आग में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के मुताबिक, पड़िला महादेव मंदिर के पास रहने वाले शिव केसरवानी की कपड़े और आभूषण की दुकान है, जहाँ सुबह 8 बजे लोगों ने धुआँ उठते देखा और पुलिस और दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुँची दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी है। आग इतनी भीषण है कि दमकल कर्मियों को उसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें और काला धुआं आसमान तक उठता दिखा। दमकल कर्मी लगातार पानी डालकर लपटों को नियंत्रित करने की कोशिश में जुटे हैं। दुकान मालिक शिव केसरवानी के अनुसार दुकान में करीब 30 लाख तक का सामान भरा था। राहत की बात यह है कि कोई जनहानि नहीं हुई।










Discussion about this post