मेरठ। जिलाधिकारी डॉ. वी.के.सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में आयोजन को सफल बनाने हेतु सुझाव मांगे गए।
जिलाधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर पूरे जनपद में जनसहभागिता से भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम स्थलों के सौंदर्यीकरण, सरकारी भवनों की सजावट, साफ-सफाई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
डॉ. सिंह ने बताया कि प्रभात फेरी का आयोजन गांधी आश्रम से प्रारंभ होकर इंदिरा चौक, बुढ़ाना गेट होते हुए शहीद स्मारक पर संपन्न होगी, जहां झंडारोहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सभी सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर भी ध्वजारोहण कार्यक्रम होंगे।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया, एडीएम बृजेश कुमार सिंह, एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी, एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा, पीडीडीआरए सुनील कुमार सिंह, और अन्य अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।











Discussion about this post