मेरठ। जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने शनिवार को हस्तिनापुर खादर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों द्वारा की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
निरीक्षण के दौरान डॉ. सिंह ने कंट्रोल रूम, चिकित्सा कैंप और राहत शिविरों का भी जायज़ा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य, साफ-सफाई, पेयजल और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त) सूर्यकांत त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी मवाना संतोष कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।











Discussion about this post