मुजफ्फरनगर। जिले भर से मतदाताओं द्वारा SIR को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इन शिकायतों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिलने पहुंचा और उन्हें समस्याओं से अवगत कराया।
सपा नेताओं ने बताया कि अधिकतर बीएलओ घर-घर जाकर गणना फॉर्म नहीं दे रहे हैं और कुछ मामलों में लोगों को किसी व्यक्ति के घर बुलाकर फॉर्म दिया जा रहा है। इसके अलावा गणना फॉर्म में गलत जानकारी, दो फॉर्म की जगह केवल एक फॉर्म, और फॉर्म के साथ दस्तावेज की अनावश्यक मांग करने जैसी शिकायतें सामने आई हैं, जिससे मतदाताओं में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।
जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने प्रशासन से अनुरोध किया कि निर्वाचन से संबंधित बैठक की जानकारी एक दिन पूर्व साझा की जाए और मतदाताओं को सही जानकारी देने के लिए जागरूकता तथा प्रसार कैंप आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान पर सतर्क नजर रखकर मतदाताओं का सहयोग करे।
जिलाधिकारी ने उक्त शिकायतों पर सभी एसडीएम को गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस दौरान सपा प्रतिनिधिमंडल में सपा नेता सोमपाल सिंह कोरी, साजिद हसन, धर्मेंद्र सिंह नीटू, पवन बंसल, नदीम मलिक, अविनाश कपिल, बालेंद्र मौर्य, तरुण सौदे एडवोकेट, डॉ. इसरार अल्वी, इरफान मलिक, हुसैन राणा और तरुण शर्मा मौजूद रहे।










Discussion about this post