Friday, April 10, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home विदेश

29 साल के निकोलस पूरन ने चौंकाया, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानें वजह

पूरन ने अपने नोट में कोई वजह का खुलासा तो नहीं किया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने दुनियाभर की टी20 लीग खेलने के लिए यह फैसला लिया है।

admin by admin
June 10, 2025
in विदेश
29 साल के निकोलस पूरन ने चौंकाया, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानें वजह
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

त्रिनिदाद : पूरन ने वेस्टइंडीज के लिए 61 वनडे और 106 टी20 मैच खेले। वनडे में उनके नाम 39.66 की औसत से 1983 रन और टी20 में 26.15 की औसत और 136.40 के स्ट्राइक रेट से 2275 रन हैं।

वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर निकोलस पूरन ने 29 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये इसकी घोषणा की। पूरन वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा टी20 खेलने वाले खिलाड़ी हैं। साथ ही इस प्रारूप में उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन भी बनाए हैं। पूरन ने एक लंबा नोट लिखकर संन्यास की घोषणा की।

पूरन ने लिखा- यह काफी मुश्किल था, लेकिन मैंने इस पर काफी सोच विचार किया और इसके बारे में काफी गहनता से सोचा। आप सभी को मेरा प्यार। पूरन ने अपने नोट में लिखा, ‘क्रिकेट की जनता के लिए- बहुत सोच-विचार और चिंतन के बाद, मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। यह खेल जिसे हम प्यार करते हैं, उसने हमें बहुत खुशी दी है और आगे भी उद्देश्य, अविस्मरणीय यादें और वेस्टइंडीज के लोगों का प्रतिनिधित्व करने का मौका देता रहेगा। महरून जर्सी पहनना, राष्ट्रगान के लिए खड़ा होना और हर बार मैदान पर कदम रखते ही अपना सबकुछ देना, उन पलों को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। यह बताना मुश्किल है कि मेरे लिए इसका क्या मतलब है। कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व करना एक विशेषाधिकार है जिसे मैं हमेशा अपने दिल के करीब रखूंगा।’

Related posts

बांग्लादेश में बड़ा हादसा: वायुसेना का प्रशिक्षण विमान स्कूल की इमारत से टकराया; 16 लोगों की मौत, 100 घायल

बांग्लादेश में बड़ा हादसा: वायुसेना का प्रशिक्षण विमान स्कूल की इमारत से टकराया; 16 लोगों की मौत, 100 घायल

July 21, 2025
जरदारी को हटाकर आसिम मुनीर बनेंगे पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति? गृह मंत्री ने तोड़ी चुप्पी

जरदारी को हटाकर आसिम मुनीर बनेंगे पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति? गृह मंत्री ने तोड़ी चुप्पी

July 10, 2025

पूरन ने लिखा, ‘प्रशंसकों को आपके अटूट प्यार के लिए धन्यवाद। आपने मुश्किल समय में मेरा साथ दिया और अच्छे पलों में गजब के जुनून के साथ जश्न मनाया। मेरे परिवार, दोस्तों और टीम के साथियों को मेरे साथ इस सफर पर चलने के लिए धन्यवाद। आपके आशीर्वाद और समर्थन ने मुझे इस सफर में आगे बढ़ाया। हालांकि मेरे करियर का यह अंतरराष्ट्रीय अध्याय बंद हो गया है, लेकिन वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए मेरा प्यार कभी कम नहीं होगा। मैं टीम और क्षेत्र को आगे की राह के लिए सफलता और शक्ति के अलावा कुछ नहीं चाहता।’

पूरन ने वेस्टइंडीज के लिए 61 वनडे और 106 टी20 मैच खेले। वनडे में उनके नाम 39.66 की औसत से 1983 रन और टी20 में 26.15 की औसत और 136.40 के स्ट्राइक रेट से 2275 रन हैं। वनडे में पूरन ने तीन शतक और 11 अर्धशतक लगाए। वहीं, टी20 में उन्होंने 13 अर्धशतक लगाए। पूरन ने वेस्टइंडीज के लिए कभी टेस्ट मैच नहीं खेला। वनडे में पूरन ने छह विकेट भी लिए हैं। हालांकि, वह एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। पूरन सबसे छोटे फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के कप्तान भी रह चुके हैं, लेकिन बतौर कप्तान उनके खराब रिकॉर्ड के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट ने उन्हें कप्तानी से हटा दिया था।

पूरन ने अपने नोट में कोई वजह का खुलासा तो नहीं किया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने दुनियाभर की टी20 लीग खेलने के लिए यह फैसला लिया है। वेस्टइंडीज के क्रिकेटरों का इतिहास ऐसा ही रहा है। ड्वेन ब्रावो, क्रिस गेल, आंद्रे रसेल और सुनील नरेन जैसे पूर्व क्रिकेटर्स भी इस तरह के फैसले ले चुके हैं। वह दुनियाभर की लीग तो खेलते रहे, लेकिन वेस्टइंडीज क्रिकेट से दूरी बनाई। उनके साथ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का भी पंगा रहा।

हालांकि, पूरन का फैसला टी20 लीग को लेकर ही माना जा रहा है। वह मौजूदा समय में टी20 के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक हैं और कोई भी फ्रेंचाइजी उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए बेताब रहती है। ऐसे में वह साल भर लीग खेलकर अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं। पूरन पहले भी यह फैसला कर चुके हैं, जब उन्होंने किसी लीग के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच छोड़ा हो।

ShareTweetSend
Previous Post

यूपी: गर्मी से उबला पूरा प्रदेश, इन 11 जिलों में तापमान 43 डिग्री के पार; झांसी में टूटा रिकॉर्ड-पिघली सड़क

Next Post

यूपी : छुट्टियां मनाने निकले थे शिवम… रास्ते में हो गया दर्दनाक हादसा, नैनीताल के बाद यहां जाने का था प्लान

Next Post
यूपी : छुट्टियां मनाने निकले थे शिवम… रास्ते में हो गया दर्दनाक हादसा, नैनीताल के बाद यहां जाने का था प्लान

यूपी : छुट्टियां मनाने निकले थे शिवम... रास्ते में हो गया दर्दनाक हादसा, नैनीताल के बाद यहां जाने का था प्लान

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

रिटायर हो जाएंगे… 2027 वर्ल्ड कप का ख्वाब देख रहे थे रोहित शर्मा, उधर BCCI ने कर दिया हैरान

रिटायर हो जाएंगे… 2027 वर्ल्ड कप का ख्वाब देख रहे थे रोहित शर्मा, उधर BCCI ने कर दिया हैरान

10 months ago
मुज़फ्फरनगर की बेटी की दहेज लोभियो ने की हत्या, मृतका के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मुज़फ्फरनगर की बेटी की दहेज लोभियो ने की हत्या, मृतका के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

8 months ago
पाकिस्तान का षड्यंत्र नाकाम: ड्रग तस्करों को बना रहा जासूस, फिरोजपुर में पकड़ा गया गैंग

पाकिस्तान का षड्यंत्र नाकाम: ड्रग तस्करों को बना रहा जासूस, फिरोजपुर में पकड़ा गया गैंग

5 months ago
सावन का त्योहार, एक्शन में योगी सरकार, यात्रा मार्ग पर खाद्य पदार्थों पर 24 घंटे नजर रखेंगे अधिकारी

सावन का त्योहार, एक्शन में योगी सरकार, यात्रा मार्ग पर खाद्य पदार्थों पर 24 घंटे नजर रखेंगे अधिकारी

9 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In