Friday, April 10, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home गोरखपुर

यूपी : छुट्टियां मनाने निकले थे शिवम… रास्ते में हो गया दर्दनाक हादसा, नैनीताल के बाद यहां जाने का था प्लान

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों को तलाश रही है। ताकि बयान दर्ज कराकर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाए।

admin by admin
June 10, 2025
in गोरखपुर
यूपी : छुट्टियां मनाने निकले थे शिवम… रास्ते में हो गया दर्दनाक हादसा, नैनीताल के बाद यहां जाने का था प्लान
0
SHARES
20
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर  : शाहजहांपुर में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले शिवम पांडेय परिवार के साथ निकले थे। उनका नैनीताल के बाद नीम करौली बाबा के दर्शन के लिए भी जाने का प्लान था लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया।

शाहजहांपुर में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले शिवम पांडेय परिवार के साथ गर्मी की छुट्टियां मनाने परिजनों के साथ रविवार रात में नैनीताल के लिए निकले थे, इससे पहले रास्ते में हादसा हो गया। गोरखपुर में उनके परिजनों ने बताया कि वे नैनीताल से नीम करौली बाबा के दर्शन के लिए भी जाने वाले थे।

शिवम बेलीपार क्षेत्र के मलांव निवासी होटल शिवाय के मालिक व गोरखपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष शरदेंदु पांडेय के भतीजे थे। जानकारी के अनुसार, बेलीपार इलाके के मलांव निवासी शिवम पांडेय (36) पत्नी शालिनी पांडेय (35), एक साल के बेटे माधवन के साथ खोराबार थाना क्षेत्र के मालवीय नगर निवासी बहन श्वेता द्विवेदी (42), श्वेता के बेटे शिवांश (7) साथ रविवार तड़के 4 बजे अपनी होंडा सिटी कार से नैनीताल घूमने निकले थे।

Related posts

रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

December 28, 2025
गोरखपुर: ऑनलाइन कंसल्टेशन पड़ा महंगा, साइबर ठगों ने डॉक्टर से ठगे ढाई लाख रुपये

गोरखपुर: ऑनलाइन कंसल्टेशन पड़ा महंगा, साइबर ठगों ने डॉक्टर से ठगे ढाई लाख रुपये

November 12, 2025

कार को ड्राइवर अंगद गोंड चला रहा था। दूसरे वाहन से शिवम की मां, उनका भाई शिवांग पांडेय, शिवांग की पत्नी व गांव निवासी युवक कुंवर अमृतेश पांडेय थे। शिवम ने नैनीताल घूमने के बाद वहां से नीम करौली बाबा का दर्शन घर लौटने की योजना बनाई थी। शिवम का वाहन आगे-आगे चल रहा था।

इसी बीच सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार शिवम, बहन व शिवम के पुत्र की मौत हो गई। शिवम की पत्नी की हालत चिंताजनक है। वह कोमा में हैं। घटना में घायल शिवम की बहन श्वेता के बेटे शिवांश और ड्राइवर अंगद का इलाज चल रहा है।

एक माह पहले शिवम पांडेय ने बेटे माधवन का धूमधाम से जन्मदिन से मनाया था। शहर के विजय चौराहे के समीप शिवम पांडेय अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार को वहां पहुंचने पर गेट पर वाहनों को किनारे खड़ा करवा रहे एक युवक ने बताया कि भैया घर पर नहीं हैं। उसे जब शिवम के सड़क हादसे में मौत की सूचना मिली तो वह सन्न रह गया। उसने बताया कि देर शाम तक वह घर ही थे। कब निकले, इसकी जानकारी नहीं है।

शिवम पांडेय के परिजनों ने बताया कि शिवम की खोराबार थाने के मालवीय नगर निवासी बहन श्वेता हैं। वह पति डॉ. नीरज द्विवेदी के साथ अपने मायके में आई थीं। इसी दौरान नैनीताल जाने का प्लान बना। नैनीताल जाने के लिए दो वाहनों से शिवम का परिवार रविवार की भोर में निकला था। परिजनों ने बताया कि नैनीताल जाने के बाद हरिद्वार जाने का भी प्रोग्राम था।

शिवम का परिवार गोरखपुर में काफी प्रतिष्ठित है। इनके परिवार का शिवाय नाम से एक होटल है। जानकारी में पता चला है कि शिवम के पिता दिवंगत कृष्ण कुमार पांडेय यूपी के पूर्व सीएम कमलापति त्रिपाठी के फुफेरे भाई हैं।

शाहजहांपुर। रोजा में हुए हादसे में गोरखपुर के तीन लोगों की मौत हो गई। एक महिला का राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। डॉ. शबाहत हुसैन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट अपलोड की। उन्होंने ब्लड डोनेट करने वाली संस्थाओं को फोन किया। इसके बाद दो यूनिट रक्त मिला। शाम को महिला के परिजन उसे लखनऊ रेफर कराकर लिए गए।

राजकीय मेडिकल कॉलेज में शिवम पांडेय के चालक अंगद का रो-रोकर हाल बेहाल था। वह कभी मोर्चरी पर जाता तो कभी जमीन पर बैठकर रोने लगता। गोरखपुर से आए लोगों ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन उसकी आंख के आंसू नहीं थम रहे। उसके मुंह से एक ही बात निकल रही थी कि शिवम राजा जैसे थे। उनके साथ परिवार की तरह रहता था। यह सब कैसे हो गया, कुछ पता ही नहीं चला। कार की स्पीड भी ज्यादा नहीं थी। स्पीड करीब 60-70 रही होगी।

रोजा थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। ट्रक रोड के किनारे खड़ा था। माना जा रहा है कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है, लेकिन अभी चालक कुछ बोल नहीं रहा है। वह एक ही बात कह रहा, पता नहीं यह सब कैसे हो गया। अधिक बात करने पर रो पड़ता है। हादसा इतना भीषण था कि होंडा सिटी कार ट्रक से टकराने के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं शालिनी की हालत गंभीर है, वह कोमा में हैं।

परिजनों ने शिवम पांडेय के पिता को यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी का फुफेरा भाई बताया। शिवम पांडेय के जीजा देवरिया में कांग्रेस के पूर्व विधायक रह चुके हैं। उन्होंने हादसे के बाद शाहजहांपुर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों को तलाश रही है। ताकि बयान दर्ज कराकर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाए।

ShareTweetSend
Previous Post

29 साल के निकोलस पूरन ने चौंकाया, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानें वजह

Next Post

राशिफल 11 जून 2025: भगवान गणेश की कृपा से इन राशि वालों के खुलेंगे भाग्य के रास्ते, जानें कैसा रहेगा आपका राशिफल

Next Post
राशिफल 16 फरवरी 2025: सूर्य की कृपा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपका राशिफल

राशिफल 11 जून 2025: भगवान गणेश की कृपा से इन राशि वालों के खुलेंगे भाग्य के रास्ते, जानें कैसा रहेगा आपका राशिफल

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

रायबरेली में राहुल गांधी की मंत्री से तीखी बहस, बैठक का वीडियो वायरल

रायबरेली में राहुल गांधी की मंत्री से तीखी बहस, बैठक का वीडियो वायरल

7 months ago
प्रियांश आर्या के तूफ़ानी शतक की चर्चा, होती रही है सहवाग से तुलना

प्रियांश आर्या के तूफ़ानी शतक की चर्चा, होती रही है सहवाग से तुलना

1 year ago
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा प्रहार: कहा— ‘एक ही दिन में मनरेगा ध्वस्त, अब दिल्ली के गुलाम होंगे गांव’!

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा प्रहार: कहा— ‘एक ही दिन में मनरेगा ध्वस्त, अब दिल्ली के गुलाम होंगे गांव’!

4 months ago
BREAKING: इंडिगो यात्रियों की चांदी! एयरलाइन देगी मोटा मुआवजा, जानें किन पैसेंजर्स को मिलेगा राहत पैकेज

BREAKING: इंडिगो यात्रियों की चांदी! एयरलाइन देगी मोटा मुआवजा, जानें किन पैसेंजर्स को मिलेगा राहत पैकेज

4 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In