नई दिल्ली : आईपीएल 2025 शुरू होने से ठीक पहले आर अश्विन ने अपने हिंदी यूट्यूब शो ‘ऐश की बात’ में पंजाब की टीम का आकलन किया था.
अश्विन ने कहा था, “आईपीएल में मेरी नज़रें युवा बल्लेबाज़ प्रियांश आर्या पर ख़ास तौर पर टिकी रहेंगी क्योंकि वह अलग दिखता है.”
शायद ही अश्विन ने कल्पना की होगी कि जब पंजाब के विरुद्ध मैच में वो आर्या के ख़िलाफ़ गेंदबाज़ी करने आएंगे तो गगनचुंबी छक्कों के साथ 10 गेंदों पर ये बल्लेबाज़ 28 रन बटोरेगा.
अश्विन, रविंद्र जडेजा और नूर अहमद जैसे स्पिनरों की तिकड़ी हो या फिर ख़लील अहमद और मथीसा पथिराना जैसे तेज़ गेंदबाज़ हों- 24 साल के आर्या ने इस विविधता वाले आक्रमण की धज्जियां उड़ा दीं.
प्रियांश ने आईपीएल के इतिहास में 39 गेंदों पर सेंचुरी जमाई. वो आईपीएल में सबसे तेज़ शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.
आईपीएल में प्रियांश से तेज़ सेंचुरी तीन और बल्लेबाज़ों ने बनाई है. ये बल्लेबाज़ हैं –
- क्रिस गेल (30)
- यूसुफ़ पठान (37)
- डेविड मिलर (38)











Discussion about this post