मुजफ्फरनगर। शहर के शाहवाड़ा इलाके में चार्ज हो रहे एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में अचानक धमाका हो गया और आग लग गई। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मित्तल प्लाइवुड के मालिक अवनीश मित्तल का इलेक्ट्रिक स्कूटर उनके भाई रजनीश मित्तल ने चार्जिंग पर लगाया था। थोड़ी देर बाद स्कूटर में धमाका हो गया और आग लग गई, जिससे परिवार वालों में दहशत फैल गई।
परिवार ने तुरंत फायर सर्विस को सूचना दी। फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई, लेकिन तब तक स्कूटर पूरी तरह जल चुका था।











Discussion about this post