यह वीडियो उच्च प्राथमिक विद्यालय कृष्णपुरी का बताया जा रहा है। एक वीडियो में टीचर के साथ छात्राएं भी डांस कर रही हैं। वहीं एक अन्य वीडियो में छात्राओं से विद्यालय में झाड़ू लगवाई जा रही है।
मेरठ के एक विद्यालय में टीचर का डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। टीचर पहले खुद एक फिल्मी गाने पर डांस करती हैं, उसके बाद एक पंजाबी गाने पर प्रशिक्षु छात्राएं भी उसके साथ डांस करती नजर आ रही हैं।
वायरल वीडियो उच्च प्राथमिक विद्यालय कृष्णपुरी मेरठ का बताया जा रहा है। विद्यालय की लाइब्रेरी में ट्रेनिंग के लिए आए प्रशिक्षुओं के साथ शिक्षामित्र साड़ी में डांस करती दिख रही हैं। शिक्षामित्र का नाम प्रीति जैन बताया जा रहा है। पहले वह एक हिंदी फिल्म के गाने तुझे मिलने मैं आई बरसातों में… पर खुद डांस करती हैं, उसके बाद वह छात्राओं के साथ ढोल जगीरों दा… पर डांस करती हैं।
एक दूसरे वीडियो में शिक्षामित्र के साथ एक अध्यापक बात करते हुए दिखते हैं और पास ही एक छात्रा झाड़ू लेकर सफाई कर रही है।
खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र जयप्रकाश सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद इस मामले में उचित कार्यवाई होगी।











Discussion about this post